ad

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया साबरमती आश्रम का भ्रमण

7

 

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया  साबरमती आश्रम का भ्रमण

गांधीनगर,गुजरात । मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन गांधीनगर पहुंचने पर प्रसिद्ध साबरमती आश्रम का भ्रमण करते हुए कहा कि यहाँ की शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक वातावरण ने मन को गहराई तक छू लिया। यह स्थान महात्मा गांधी के सिद्धांतों और उनके संघर्षों की गवाही देता है। आश्रम की सादगी और सौंदर्य ने हर किसी को प्रेरित किया।  

साबरमती आश्रम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक प्रमुख केंद्र रहा है और आज भी यह अहिंसा व सत्य के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है। इस दौरे ने न केवल ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की, बल्कि एक अद्वितीय मानसिक शांति का अनुभव भी कराया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । 

मध्य प्रदेश ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि साबरमती आश्रम हमेशा से अतुलनीय ऊर्जा का जीवंत केंद्र रहा है और हम अपने आप में बापू की प्रेरणा को महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि साबरमती आश्रम, देश की ही नहीं, बल्कि मानवजाति की ऐतिहासिक धरोहर है। यहां आकर मन को आत्मशांति मिलती है। उन्होंने यहां आकर गांधी जी के जीवन और सिद्धांतों के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की। तदोपरांत आश्रम में मगन निवास, उपासना मंदिर, हृदयकुंज, विनोबा-मीरा कुटीर, नंदिनी, उद्योग मंदिर, सोमनाथ छात्रालय का भ्रमण किया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आश्रम में विजिटर्स बुक में अपने विचार रखे तथा बापू का चरखा भी चलाया।इस दौरान उन्होंने खादी से बना कुर्ता और कुछ महत्वपूर्ण किताबें खरीदते हुए उन्होंने कहा कि यह न केवल महात्मा गांधी जी के विचारों को नमन है, बल्कि स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम भी है। खादी हमारे स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। आइए, स्वदेशी अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने आश्रम में आए युवा पर्यटकों से भी बातचीत कर अनुभव साझा किए।

प्रेषक 

मुकेश तिवारी 

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post