ad

हिंदी साहित्य भारती झारखंड ने किया "आए अवध श्रीराम" स्मारिका का लोकार्पण


 

हिंदी साहित्य भारती झारखंड  ने किया "आए अवध श्रीराम" स्मारिका का  लोकार्पण 

जमशेदपुर ।  अंतराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती झारखण्ड इकाई के तत्वावधान में "आए अवध श्रीराम" स्मारिका के लोकार्पण समारोह कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई. बैठक B 7, वृंदावन गार्डन, सोनारी में सम्पन्न हुई. विदित हो कि 30 नवंबर को शनिवार 11 बजे पूर्वाह्न में तुलसी भवन के मानस मंडप में स्मारिका "आये अवध श्री राम" का लोकार्पण होने जा रहा है. मुख्य अतिथि डॉ संजय पंकज, लोकप्रिय साहित्यकार होंगे. श्री राम निवास शुक्ल प्रभार मंत्री, हिंदी साहित्य भारती, उपाध्यक्ष डॉ संगीता नाथ, राकेश कुमार, महामंत्री उपस्थित होंगे. आदरणीय श्री संजय मिश्रा जी, प्रमुख संपादक प्रभात खबर सम्मानित अतिथि होंगे. तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजीत तिवारी सम्मानित अतिथि होंगे. नव निर्वाचित विधायक श्री सरयु राय जी का अभिनंदन और सम्मान अंतराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती झारखण्ड इकाई करेंगी. आज की बैठक में डॉ आशा गुप्ता, जिलाध्यक्ष सिंहभूम, अरुणा झा, श्रीमती रेणुबाला मिश्रा जी, श्री ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, मिडिया प्रभारी तथा झारखण्ड इकाई के अध्यक्ष डॉ अरुण सज्जन जी उपस्थित थे. 

स्मारिका समारोह दो सत्रों में होगा. प्रथम सत्र लोकार्पण सत्र और दूसरा कविता सत्र में प्रदेश झारखण्ड के रचनाकर कविता पाठ करेंगे. डॉ कल्याणी कबीर मंच संचालन करेंगी. 

पद्मा मिश्रा मीडिया प्रभारी 

-जमशेदपुर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post