महाविद्यालय की छात्रा कु. ऋचा मेहरा ने संभाग स्तरीय पावर लिफ्टिंग (महिला) प्रतियोगिता में प्राप्त किया गोल्ड मैडल
इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी की छात्रा कु. रिचा मेहरा ने दिनांक 13.11.24 को शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, भोपाल में आयोजित संभाग स्तरीय पावरलिफ्टिंग (महिला) प्रतियोगिता में 69 किलोग्राम भार वर्ग में 267.5 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल हासिल किया। क्रीड़ाधिकारी डॉ. मुकेश चंद्र बिष्ट ने बताया की कु. रिचा मेहरा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल की पावर लिफ्टिंग (महिला) दल का प्रतिनिधित्व करते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेगी, जो की गुलबर्ग विश्वविद्यालय, कर्नाटक में आयोजित होगी । कु.ऋचा मेहरा विगत 2 वर्ष से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल का प्रतिनिधित्व अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में कर रही हैं। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा, डॉ. संजय आर्य एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
डॉ. आर. एस. मेहरा , प्राचार्य
.jpg)
