राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता उज्जैन 2024 में उपविजेता ग्वालियर संभाग रहा
ग्वालियर: राज्य स्तरीय जिमनास्टिक एवं मलखंब प्रतियोगिता (दिनांक 5 नवंबर से 9 नवंबर 2024 )उज्जैन में आयोजित हुई इसमें ग्वालियर संभाग से जिमनास्टिक में कु. जिगिशा नीखरा में एक गोल्ड व सिल्वर एवं कांश पदक के प्राप्त किया एवं मलखंब में कु. अनन्या तिवारी कांश पदक प्राप्त किया एवं पहली बार शासकीय माध्यमिक विद्यालय अजयपुर संकुल पुरानी छावनी विकासखंड घाटीगांव जिला ग्वालियर के 9 छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें जिला से लेकर राज्य तक शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक शिक्षक आदेश कुमार द्विवेदी शासकीय माध्यमिक विद्यालय अजयपुर की लगन एवं निरंतर प्रयास से ग्वालियर संभाग उपविजेता बना इसके लिए मार्गदर्शक डॉक्टर केशव पांडे वरिष्ठ पत्रकार व डॉ. श्री दीपक पांडे संयुक्त संचालक शिक्षा एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कटिहार प्रभारी सहायक संचालक कीड़ा श्री एम के बारैया व जिला कीड़ा अधिकारी आरके सिंह एवं श्री जे सी प्रजापति प्राचार्य स्मार्ट स्कूल शिक्षा नगर व समस्त खेल प्रेमी जिला ग्वालियर की ओर से बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दी ।
प्रेषक
मुकेश तिवारी वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर
.jpg)
