ad

सरपंचो ने दी कलम बंद हड़ताल और पंचायत भवन पर ताला जड़ने की धमकी


सरपंचो ने दी कलम बंद हड़ताल और पंचायत भवन पर ताला जड़ने की धमकी 

ग्वालियर  -मध्यप्रदेश  के सरपंच इन दिनों विकास कार्यों और अन्य मांगों को लेकर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। निरंतर आंदोलन और प्रदर्शन किया जा रहे हैं। इसके तहत अब  भिंड जिले में भी पंचायतों में विकास कार्य न होने के कारण 445 पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायको  ने कलम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है। 14 नवंबर को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर संयुक्त रुप से ज्ञापन  सौंपेंगे। यदि इसके बावजूद भी मांगे पूरी नहीं हुई गई तो सभी पंचायत के पंचायत भवनों में ताला जड़कर कलम बंद हड़ताल की जायेगी, अपने आंदोलन को गति देने के लिए भिंड जिले के दंदरौआ धाम में सभी सरपंच और ग्राम रोजगार सहायक की बैठक रखी गई थी, जिसमें सभी सरपंचों ,सचिवों , रोजगार सहायक सहित शपथ ली और कहा कि 14 नवंबर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेंगे। ज्ञापन सौंपने के बाद यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो 20 नवंबर को सभी सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक अपनी-अपनी पंचायत के पंचायत भवनों में ताला डालकर कलम बंद हड़ताल करेंगे। सरपंचों ने कहा कि हमारी पंचायत में विकास के कार्य नहीं हो रही हैं. इसी को लेकर आज हमने यह बैठक रखी थी जिसमें आगे की भूमिका भी बनाई गई है। उक्त बैठक में सरपंच संघ के अध्यक्ष मुरारी सिंह तोमर, सचिव रविकांत दीक्षित,खास तौर से मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन ने भी अपना समर्थन दे दिया है वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने सरपंचों की बैठक में शामिल होकर उनकी मांगों और आंदोलन को अपना समर्थन दिया हैं। बैठक में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के अध्यक्ष जयराज सिंह राणा और मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा ने भी कलम बंद हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। विष्णु शर्मा ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने अब कर्मचारियों के साथ संयुक्त मोर्चा बनाया है। मोर्चा सरपंचों की मांग को लेकर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएगा

मुकेश तिवारी पत्रकार ग्वालियर

 प्रेषक 

मुकेश तिवारी वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post