ad

देव उठनी ग्यारस पर कृषि उपज मंडी में नीलामी एवं तोल बंद रहेगी


 

देव उठनी ग्यारस पर कृषि उपज मंडी में नीलामी एवं तोल  बंद रहेगी

इटारसी-कृषि उपज मंडी में मंगलवार को देव उठनी ग्यारस को देखते हुये हिम्माल तुलावटी कल्याण संघ द्वारा मंडी में ग्यारस पर छुट्टी रखने के लिये एक ज्ञापन एसडीएम इटारसी टी प्रतीक राव को दिया था।जिसे पढ़ने के बाद एसडीएम  ने मंगलवार को एक दिवसीय नीलामी एवं तोल बंद करने की घोषणा की है।जबकि कार्यलय खुला रहेगा। इस सबंध में एसडीएम टी प्रतीक राव ने एक दिवसीय छुट्टी घोषित करते हुये पत्र में लिखा है कि 11 नवम्बर को तुलावटी हिम्माल मजदूर कल्याण संघ ने एक पत्र दिया है।जिसमे कहा गया है कि 12 नवम्बर को देव उठनी ग्यारस है।और अधिकांस हिम्मल तुलावटियों के घरों में पूजा होती है।इसको को ध्यान में रखते हुये कृषि उपज मंडी में ग्यारस की छुट्टी दी जाये, ताकि लोग घरों में पूजा कर सके।हिम्माल तुलावटी कल्याण संघ के पत्र पर एसडीएम टी प्रतीक राव ने देव उठनी ग्यारस मंगलवार को कृषि उपज मंडी में तुलावटी,नीलामी के कार्य का अवकाश किया गया है।कार्यालयीन कार्य जारी रहेगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post