सनाढ्य सभा का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक का आयोजन श्री शंकर मंदिर एंगल चाल अहिल्या नगर के सत्संग सभागार किया गया ।बैठक की अध्यक्षता पं गोविंद प्रसाद दीक्षित ने की । इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रेरक गीत से बैठक आरंभ हुई।
बैठक मेंउपस्थित सदस्यों ने एक दूसरे के गले मिलकर एवं मिठाई खिलाकर दीपावली पर्व की बधाई दी।
माह में जन्म दिवस वाले सदस्य पं मुकेश पाराशर को जन्म दिवस की बधाई देकर उनके स्वस्थमय जीवन की कामना की गई।
समाज के प्रतिभा संपन्न छात्र छात्राओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिला सभा की महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में रखने पर सहमति बनी।
अध्यक्षीय उद्बोधन में पं दीक्षित ने कहा कि कलयुग में संगठन की शक्ति को सर्वोपरि माना गया है हम सभी को एकजुट होकर सामाजिक कार्यों को संपन्न करना है। दीपावली पर्व पर यही मेरा संदेश है।
बैठक में पं बालकिशोर शर्मा ने सभा की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक का संचालन अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार सचिव घनश्याम शर्मा ने माना।
बैठक में जयंत कुमार शर्मा, शिवनारायण बुधोलिया,प्रशांत चौबे, संतोष शर्मा ,विनोद कुमार शर्मा, बाल किशोर शर्मा महादेव प्रसाद शर्मा सुनील दत्त मिश्रा ने अपने-अपने विचार रखें।

