भास्कर के पितृ पुरुष स्व. विश्वंभरदयाल अग्रवाल सम्मान इस बार लखनऊ के सम्पादक अनूप श्रीवास्तव को
जबलपुर । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील *कादंबरी* संस्था का अखिल भारतीय साहित्यकार- पत्रकार सम्मान समारोह 9 नवंबर 2024 को दोपहर 3 बजे से शहीद स्मारक सभागार ,गोलबाजार जबलपुर में आयोजित हो रहा है जिसमें दैनिक भास्कर के सौजन्य से स्व.विश्वंभरदयाल अग्रवाल जी की स्मृति में पत्रकारिता के लिए दिया जाने वाला सम्मान इस बार लखनऊ के वरिष्ठ सम्पादक अनूप श्रीवास्तव को दिया जाएगा।
श्री अनूप श्रीवास्तव पिछले पांच दशकों में पत्रकारिता के बदलते इतिहास के चश्मदीद गवाह हैं|बाल कल्याण अनुसन्धान परिषद की प्रसिद्ध बाल पत्रिका 'गिलहरी'के सम्पादक रहे। इसके साथ ही हिंदी दैनिक गोरखपुर, स्वराज्य टाइम्स, नीहारिका, दैनिक भास्कर झांसी और इंदौर,दैनिक मध्यदेश, डेली एक्शन कानपुर , दैनिक जनवार्ता के पश्चात लगभग चालीस वर्ष उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध अखबार स्वतंत्र भारत के मुख्य संवाददाता और सम्पादक रहे। उन्होंने देश के पहले आध्यात्मिक चैनल "आस्था"की स्थापना की | यही नहीं अनूप जी पिछले बीस वर्षो से प्रसिद्ध व्यंग्य पत्रिका 'अट्टहास हास्य व्यंग्य मासिक' बिना ब्रेक के निकाल रहे हैं , और चालीस साल से प्रतिष्ठित अट्टहास सम्मान देश के ख्यातिलब्ध व्यंग्यकारों को प्रदान कर चुके। इस उपलब्धि पर व्यंग्यम परिवार, माध्यम साहित्यिक संस्था परिवार, गुंजन कला सदन परिवार ने खुशी जाहिर की है एवं कादम्बिरी संस्था और भास्कर परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
*जय प्रकाश पाण्डेय

