ad

पुलिस द्वारा मोबाईल टावर उपकरणों की चोरी पकड़ी : अन्तराज्यीय गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार 20 लाख का मश्रुका व एक कार बरामद ,


 

पुलिस  द्वारा मोबाईल टावर उपकरणों की चोरी पकड़ी : अन्तराज्यीय गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार  20 लाख का मश्रुका व एक कार बरामद 

मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मन्दसौर । मोबाइल टॉवर में पिछले दिनों होरही उपकरणों की चोरी के मामले में मन्दसौर पुलिस को मंगलवार को सफलता मिली है । 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के अनुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों को सख्ती ताक़ीद की गई गंभीरता से विजिलेंस कर पता लगाने के निर्देश पर नई आबादी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धरपकड़ की ओर अंतरराज्यीय चार आरोपियों को पकड़ा , टॉवर उपकरणों सहित उपयोग में आने वाली कार भी बरामद कर जब्त किया है ।

आरोपियों से पूछताछ में मध्यप्रदेश राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में 47 से अधिक वारदातें करना कबूल किया है  , आगे पूछताछ जारी है ।

 पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आनन्द  के द्वारा सम्पत्ति संबंधित अपराधो पर नकेल कसने हेतु निर्देशित किया गया था जो दिये गये निर्देशो पर कार्यवाही करते श्री वरुण तिवारी थाना प्रभारी थाना नई आबादी के नेतृत्व मे थाना नई आबादी की टीम को मिली  सफलता । अन्तर्राज्यीय गैंग के चार शातिर बदमाशो को मोबाईल टावर पर स्थित उपकरणों,मशीनों की चोरी का खुलासा करते  हुए किया गिरफ्तार।

पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नई आबादी निरीक्षक वरुण तिवारी के नेतृत्व में थाना नईआबादी मंदसौर पर पिछले 02 माह में थाना क्षेत्र सर्कल में एयरटेल मोबाईल टावर पर आँजना मशीनों की चोरी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर त्वरित कार्यवाही कर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 203/2024 व अपराध क्रमांक 206/2024 धारा 305 (बी) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना नईआबादी के सउनि सुनीलसिंह तौमर को मुखबिर सुचना के आधार परनयाखेडा मंदसौर पर तीन-चार लोग बादाखेडी व मैनपुरिया से जो टावर की मशीन चुराई गई थी उसके बेचने के संबंध में बातचीत करने की सुचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हमराह बल के साथ मुखबीर बताए हुलिए अनुसार व्यक्तियोंको हमराही फोर्स की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई तथा आरोपीगण के कब्जे से करीबन 20 लाख रुपए का मोबाईल टावर व अन्य उपकरणों से संबंधित मश्रुका जब्त किया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपीगण द्वारा अन्तराज्यीय गैंग बनाकर मोबाईल टावरो की आंजना मशीनों एवं अन्य उपकरणों को चोरी कर बडे शहरो में ले जाकर बेचना कबूला है।आरोपीगण द्वारा मध्यप्रदेश राज्य के अलावा समीपवर्ती राज्य राजस्थान,उत्तरप्रदेश,गुजरात,महाराष्ट्र आदि अन्य राज्यो की जगहों से रात्री में मोबाईल टावर के उपकरणों की चोरी करने की वारदातो को कबूला गया है जो पुलिस द्वारा आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया है । 

जप्त सामग्रीः-01.   09 नग आंजना डिवाईस मोबाईल टावर मशीन किमती 20 लाख रुपए 

02.   एक हुण्डई कंपनी की EON कार वाहन क्रमांक MP-39-C-2147 किमती 03 लाख 

गिरफ्तार आरोपीः-चार 

01.तूफानसिंह पिता गणपतसिंह राठौर जाति राजपुत उम्र 21 साल निवासी ग्राम बापच्या थाना सीतामऊ 

02. मेहरबानसिंह पिता रामसिंह सिसौदिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम बापच्या थाना सीतामऊ

03. कारुलाल पिता भंवरलाल नायक उम्र 21 साल निवासी ग्राम बापच्या थाना सीतामऊ 

04. हेमन्त उर्फ नितेश पिता किशोरलाल राठौर उम्र 19 साल निवासी बापच्या थाना सीतामऊ 

पुलिस टीम की कार्यवाही में श्री वरुण तिवारी थाना प्रभारी नई आबादी मन्दसौर ,सउनि सुनीलसिंह तौमर,सउनि जगदीश ठाकुर  जितेन्द्रसिंह, गगन राठौर, जीवन राठौर,  नरेन्द्र सांवलिया आशीष बैरागी(सायबर सैल)  मनीष (सायबर सैल)राहुल यादव, कन्हैयालाल मीणा,  नेमाराम जाट चालक प्रदीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

उक्त सम्पुर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी वरूण तिवारी थाना प्रभारी नई आबादी एंव  दशरथ मालवीय की विशेष भुमिका रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post