उत्कृष्टता विद्यालय से शरू हुई काव्यपाठ प्रतियोगिता
सागर। सागर शहर के अग्रज कवियों की कविताओं के काव्यपाठ की प्रतियोगिताओं की शुरुआत शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्टता विद्यालय में 06 नवम्बर को हुई । 10 नवम्बर व 8 दिसंबर को रज़ा फाउंडेशन नयी दिल्ली तथा श्यामलम् सागर द्वारा छह कवियों पर केंद्रित दो आयोजनों के पूर्व विद्यालयों के विद्यार्थियों की यह प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। शिवकुमार श्रीवास्तव, राजा दुबे, माधव शुक्ल मनोज, रमेशदत्त दुबे, आग्नेय तथा जितेन्द्र कुमार की कविताओं का विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पाठ किया। संस्थाओं द्वारा प्रत्येक कवि की दो चयनित कविताओं को विद्यालय को उपलब्ध कराया गया था।
यह प्रतियोगिताएं शहर के अग्रज कवियों से नयी पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से की जा रही हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम तनु कोरी बारहवीं
द्वितीय भावना विश्वकर्मा नवमी
तृतीय चंचल राजपूत नवमी रहीं।
निर्णायक टी आर त्रिपाठी, वरिष्ठ साहित्यकार, अध्यक्ष प्रलेस सागर ,श्री अरुण दुबे कवि, अध्यक्ष तुलसी फाउंडेशन सागर,श्रीमती सत्या शर्मा, शिक्षिका, एक्सीलेंस स्कूल रहे।
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, कार्यक्रम अध्यक्ष व निर्णायक मंडल के स्वागत उपरांत सह आयोजक संस्था श्यामलम् के अध्यक्ष उमा कान्त मिश्र ने
कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
संचालन श्रीमती विनीता नेमा ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुधीर तिवारी ने की तथा आभार कवि कथाकार प्रदीप पाण्डेय ने जताया। इस अवसर पर हरीसिंह ठाकुर, मुकेश तिवारी,आर के तिवारी सहित विद्यालय के शैक्षणिक सदस्य उपस्थित रहे।
इसी क्रम में 7 नवम्बर को सी एम राइज एम एल बी स्कूल तथा 8 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी सदर में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

