श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन रविवार को : हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई
इटारसी। ठाकुर श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर तुलसी चौक इटारसी में रविवार को परंपरागत भव्य और वैभवशाली 56 भोग अन्नकूट का आयोजन किया जा रहा है। मारवाड़ी समाज की दर्जनों महिलाएं भगवान की प्रसादी के पैकेट बनाने में लगी हुई है। रमेश जैन हलवाई के नेतृत्व में भगवान के छप्पन भोग तैयार किया जा रहे हैं। आयोजन समिति के रमेश चांडक, प्रदीप मालपानी और उमेश अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सायंकाल 6:30 बजे गिरिराज जी पूजन होगा। 7:30 बजे 56 भोग के दर्शन एवं रात्रि 8:00 बजे से समस्त सनातनी हिंदू श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया जाएगा। महिला एवं पुरुषों की लाइन अलग-अलग रहेगी। हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद मिल सके इसलिए आयोजन समिति ने मजबूत व्यवस्था की है। रमेश चांडक ने समस्त हिंदू सनातनी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में परिवार और मित्रों सहित आकर भगवान का प्रसाद प्राप्त करें एवं दर्शन लाभ ले। ठाकुर श्री द्वारकाधीश भगवान कृष्ण जब द्वारिका पहुंचे थे तब वह द्वारकाधीश कहलाए। उन्हीं की प्रतिमूर्ति कसौटी पत्थर पर बनी हुई तुलसी चौक मंदिर में विराजित है यह प्रतिमा संपूर्ण नारायण की है जैसे द्वारकाधीश के रूप में स्थापित किया गया है सोमनाथ के मंदिर टूटने के बाद जब ट्रेन इटारसी से आना जाना शुरू हुई तब कोई श्रद्धालु नगर पालिका के सामने रेलवे लाइन किनारे एक कुएं के पास यह प्रतिमा छोड़ गया था उसे समय के तत्कालीन महंत श्री राम प्रसाद में इस प्रतिमा की स्थापना की थी तब से द्वारकाधीश के रूप में यह पहचानी जाती है और द्वारकाधीश को इटारसी का महाराजा भी कहते हैं।

