ad

बालकधाम प्रभात फेरी का हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत, आज होगा समापन : धन गुरुनानक सारा जग तारिया के गगनभेदी जयकारों से क्षेत्र हुआ गुंजायमान


 

बालकधाम प्रभात फेरी का हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत, आज होगा समापन : धन गुरुनानक सारा जग तारिया के गगनभेदी जयकारों से क्षेत्र हुआ गुंजायमान

खंडवा।। सिंधी कॉलोनी स्थित बालकधाम गुरुद्वारा प्रमुख स्वामी माधवदास उदासी जी के सानिध्य में सूफी संत गुरु नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव के दौरान गुरूवार प्रात: 5 बजे से प्रभात फेरी निकाली गई। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्रात विशाल प्रभातफेरी सिंधी कॉलोनी एवं टैगोर कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से श्री गुरुनानक देव जी के जस गान एवं श्री झूलेलाल जी के संगीतमय गीत, भजनों एवं पजड़ों के साथ गगनभेदी जयकारों के साथ निकली। प्रभातफेरी का सिंधी कॉलोनी स्थित शिवधाम चौराहे पर पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारीयों द्वारा स्वामी माधवदास जी का शाल पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। वही प्रभात फेरी को टेगोर कॉलोनी के कालू दासवानी एवं युवा साथियों द्वारा श्याम धाम के समीप श्रद्धापूर्वक आमंत्रित किया जाकर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। यहां क्षेत्रवासियों द्वारा गगनभेदी आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा से प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया। स्वामी माधवदास उदासी द्वारा गीतों, भजनों, पन्जड़ों की संगीतमय प्रस्तुति के मध्य श्रद्धालुजन जमकर झूमे। पल्लव पश्चात प्रसादी का वितरण हुआ। प्रभातफेरी में गेहीराम सितलानी, नानकराम चंदवानी, मोहन दीवान, श्याम हेमवानी, नारायण चावला, मयूर, जेठवानी, निर्मल मंगवानी, हरू असवानी, जेठानंद जेठवानी, मनोज गेलानी, मुकेश चंचलानी, मनोहरलाल संतवानी, लखन टोपलानी, लक्ष्मण लधानी, इंद्र कुमार जेठवानी आदि सहित बड़ी संख्या में माता बहनों के सानिध्य में बालक उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post