ad

जस्टिस पालो बने जनपरिषद के संरक्षक : जनपरिषद का दीपावाली मिलन समारोह संपन्न


 

मुझे भोपाल और जनपरिषद दोनों प्रिय हैं-जस्टिस पालो

जस्टिस पालो बने जनपरिषद के संरक्षक : जनपरिषद का दीपावाली मिलन समारोह संपन्न

भोपाल ।  भोपाल चैप्टर के संयोजन में दीपावाली मिलन समारोह का गरिमामय आयोजन पुलिस ऑफिसर्स मेस में संपन्न हुआ। 

समारोह में तत्कालीन उपलोकायुक्त जस्टिस एस. के. पॉलो, मप्र हाईकोर्ट जस्टिस श्रीमती पॉलो, अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन. के. त्रिपाठी, उपाध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री महान भारत सागर, पूर्व आईएएस अधिकारी श्री एस. के. मिश्रा, श्री अजातशत्रु और श्री जी. पी. श्रीवास्तव, डी जी श्री राजेंद्र अवस्थी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुबोध वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष श्री कमल जैन, महासचिव श्री ओ. पी. गुप्ता, श्री अजय श्रीवास्तव "नीलू" तथा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल हुए।

समारोह के मुख्य आकर्षणों में पॉलो सर का विदाई समारोह, विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, और कुछ सदस्यों का जन्मोत्सव शामिल था। आयोजन समिति ने इस अवसर पर विशेष मोमेंटो तैयार किए, जिन्हें समारोह के दौरान सम्मानित अतिथियों और सदस्यों को भेंट किया गया।

दीपावाली के इस अवसर पर, सभी सदस्यों ने मिलकर परस्पर शुभकामनाएं दीं और आपसी संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन संभागीय अध्यक्ष श्री अशोक निगम, उपाध्यक्ष डॉ. बृजेश श्रीवास्तव और भोपाल अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

जनपरिषद के राष्ट्रीय समन्वयक रामजी श्रीवास्तव ने इस अवसर पर डॉक्टर सुबोध वार्ष्णेय का स्वागत किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post