ad

शिक्षकीय समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 4 बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा


 

शिक्षकीय समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 4 बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा

 नर्मदापुरम । मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला नर्मदापुरम के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम एवम संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम संभाग से जिला मुख्यालय पर सौजन्य भेंट कर शिक्षकीय समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 4 बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुख रूप से विकासखंड सोहागपुर में सेवानिवृत शिक्षकों के जीपीएफ का भुगतान न होना सहित संपूर्ण जिले में डीए की अंतर की राशि का भुगतान करना, परामर्श दात्री की संभाग एवं जिला स्तरीय बैठक आहूत करना एवं शिक्षकों का वेतन देरी से होना आदि समस्याएं रखी गई। शिक्षा विभाग के दोनों अधिकारी द्वय द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। एवं संगठन की मांग पर इसी माह अतिशीघ्र परामर्श दात्री की बैठक आहूत कर सभी संगठनों को आमंत्रित कर शिक्षकों की सभी प्रकार की जायज समस्याओं का हल करने की बात कही गयी।

ज्ञापन देने वालों में संभागीय अध्यक्ष विनोद कुमार मालवीय, जिला सचिव कोमलसिंह कुर्मी, जिला कोषाध्यक्ष मालकजी पटेल, जिला उपाध्यक्ष लखनसिंह राजपूत, नर्मदापुरम ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार साधराम, क्लस्टर संयोजक महेश कुमार रायकवार, मनोज शुक्ला, मखननगर से संतोष कुमार साहू, रमन गोस्वामी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post