रिश्तों को बचाये : एक दिवसीय "अल्पविराम सत्र" का आयोजन किया
नर्मदापुरम के कृषि प्रशिक्षण केंद्र पवा : :रखेड़ा में देसी प्रशिक्षुओं के साथ राज्य आनंद संस्थान, नर्मदपुरम की टीम द्वारा एक दिवसीय "अल्पविराम सत्र" पवारखेड़ा के कृषि उप संचालक जे आर हेडाउ, श्रीमती प्रियकां त्रिपाठी सहायक संचालक, उपेंद्र शुक्ला कृषि प्रशिक्षण केंद्र प्राचार्य, जे एस मांडलेकर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, रिटायर्ड एसडीओ एग्रीकलचर साहू , के मार्ग दर्शन मे संचालित किया गया। सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वल और ईश वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ| कार्यक्रम के पहले सत्र मे उपस्थित देसी प्रशिक्षुओं से उनके लिए आनंद क्या है और किन बातों से उनका आनंद घटता और बढ़ता है, प्रश्न से आगे बढते हुए राज्य आनंद संस्थान का परिचय विस्तार से मास्टर ट्रेनर ओम प्रकाश विश्वकर्मा के द्वारा दिया गया और उनके बाद कार्यक्रम समन्वयक और मास्टर ट्रेनर सुमन सिंह के द्वारा उपस्थित लोगों को जो कि व्यवसायिक क्षेत्र से संबंधित थे, उनके लेखा के आय व्यय के व्यौरे के माध्यम से जीवन के लेखा-जोखा को समझाते हुए उन्होंने अपनी बात रखी कि किस तरह हम अपने जीवन का आनंद का मूल्यांकन खुद कर सकते हैं और इस मूल्यांकन के आधार पर अपने जीवन में हो रहे उतार-चढ़ाव और कमियों को समझते हुए कैसे हम आनंद की प्राप्ति कर सकते हैं | उसके बाद ओम प्रकाश विश्वकर्मा के दवारा 'हमारे रिश्ते' के ऊपर सत्र लिया गया जिसमे उन्होंने हमारे आस्पास के सभी रिश्तों को एक रिश्तों के मेप की मदद से समझने की कोशिश की कि हमारी जिंदगी में अगर हमारे रिश्ते किसी के साथ बिगड़े हुए हैं तो उस विचार के रहते हम आनंद की प्राप्ति नहीं कर सकते इसलिए हमें अपने रिश्तों को आनंद की प्राप्ति के लिए सुधारते हुआ आगे बढ़ना चाहिए, उन्होंने सभी को अपने रिश्तों का चार्ट बनाने को कहा और उपस्थित लोगों को उनके रिश्ते के नजदीक ले जाते हुए अनुभव कराया कि उनके खुद के रिश्ते किसके साथ अच्छे हैं और किसके साथ उनके दरार भरे हैं, बुरे रिश्तो को समझते हुए उनके सुधार पर कार्य किया जाए ताकि जीवन आनंद की प्राप्ति हो सके| तत्पश्चात सुमन सिंह द्वारा कार्यक्रम को समापन की ओर ले जाते हुए सभी को अपनी जिंदगी मे शांत समय लेते हुए आगे बढ़ना चाहिये के लिए प्रेरित किया| हम रोज शांत समय ले और अपने आप से बाते करना शुरू करे ताकि हमको खुद ही अपनी अच्छाइयाँ और बुराइयाँ पता चल सके और हम उन पर काम कर सके| प्रशिक्षण के समापन को बहुत ही सुंदर गाना "किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार" के साथ किया गया| सभी "देसी प्रशिक्षुओं" ने इस प्रशिक्षण की सराहना की| आज के अल्पविराम सत्र संचालन में मास्टर ट्रेनर सुमन सिंह, ओम प्रकाश विश्वकर्मा आनंदक सहयोगी राम भरोश मीना, राजेश मालवीय की सहभागिता रही।

