ad

टुंडी के लोकप्रिय विद्यायक मथुरा प्रसाद महतो ने ली खोरठा भाषा में शपथ


 

टुंडी के लोकप्रिय विद्यायक मथुरा प्रसाद महतो ने ली खोरठा भाषा में शपथ

राँची- झारखंड विधानसभा सदन का विशेष सत्र आज से शुरू हो चुका है। छठी विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने सदन की कार्यवाही शुरू की। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान टुंडी के लोकप्रिय विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अपनी क्षेत्रीय भाषा खोरठा में शपथ ली। खोरठा पूरे झारखंड की जनसंपर्क  एवं राज्य की द्वितीय राज भाषा है। झारखंड के लगभग डेढ़ करोड़ लोगों की  मातृभाषा  एवं पूरे झारखंड की जनसम्पर्क भाषा खोरठा है। झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर गीतकार, साहित्यकार विनय तिवारी ने कहा कि माननीय टुंडी विधायक  मथुरा प्रसाद महतो  ने आज विधानसभा में खोरठा भाषा में शपथ ग्रहण करके झारखंड के बहुसंख्यक खोरठा भाषियों का मान बढ़ाया है । पूरे राज्य में खोरठा भाषियों के बीच उत्साह और खुशी का लहर है, झामुमो नेता के. के.तिवारी, खोरठा लोकगायक गौतम कुमार महतो, मनोज देहाती, घनश्याम महतो, शिक्षाविद राजेश कुमार ओझा, अनुज महतो, ढांगी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अमर महतो, अर्जुन महतो,डॉ अजय तिवारी, उत्तम तिवारी, गौत्तम तिवारी, समाजसेवी राजीव तिवारी,गौरव तिवारी, युवा नेता रूपेश तिवारी, रुद्रप्रताप तिवारी इत्यादि लोगों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post