काव्य :
जीवन में सघर्ष
जीवन में सघर्ष बहुत है,
फिर भी उनसे लड़ना होगा ।
सपना जो तुमने देखा है ,
उसको पूरा करना होगा ।
चाहे समय अच्छा हो या बुरा,
हर परिस्थिति में ढलना होगा ।
जो पीछे छूटा, छोड दो तुम,
आगे तुमको बढ़ना होगा ।
जीवन में सघर्ष बहुत है,
फिर भी उनसे लड़ना होगा ।
हर वक़्त यहाँ पर बुरा नहीं,
कुछ वक़्त भी अच्छे होते है ।
क्यों डरे की आगे क्या होगा,
जो होगा देखा जायेगा ।
जीवन में सघर्ष बहुत है ,
फिर भी उनसे लड़ना होगा ।
- हिमांशी,प्रयागराज
Tags:
काव्य

