ad

मुन्ना शुक्ला के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सम्पन्न


 मुन्ना शुक्ला के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सम्पन्न

सागर। आदर्श संगीत महाविद्यालय सागर के अध्यक्ष और कला-संस्कृति के क्षेत्र में अपनी पृथक पहचान के लिए ख्यात कलाप्रेमी साहित्यकार मुन्ना शुक्ला (शिवचंद्र शुक्ला) जी के निधन पर  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वरदान होटल सभागार में किया गया। श्यामलम् संस्था और आदर्श संगीत महाविद्यालय सागर के सह- आयोजन में किए गये इस कार्यक्रम में नगर की समस्त साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और कला से जुड़ी संस्थाओं ने मुन्ना शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी स्मृतियों को साझा किया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में 

मुन्ना शुक्ला की  ज्ञान क्षमता का उल्लेख करते हुए उनके निधन को सागर के कला, साहित्य, संस्कृति, संगीत जगत को अपूरणीय क्षति कहा। स्व.मुन्ना शुक्ला के स्नेहियों की अभूतपूर्व उपस्थिति से भरे वरदान सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय शुक्ला के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई। श्यामलम् संस्था के अध्यक्ष उमाकांत मिश्र ने कार्यक्रम परिचय दिया। डॉ नलिन जैन ने स्मृति काव्य - पत्र का वाचन और बुंदेली गायक शिवरतन यादव व देवी सिंह राजपूत ने बुंदेली गीत गायन से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आदर्श संगीत महाविद्यालय के सचिव सुभाष कंडया ने स्व. शुक्ला के अध्यक्षीय कार्यकाल को महाविद्यालय का श्रेष्ठतम व आदर्श कार्यकाल कहा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रागिनी श्रीवास्तव ने संवेदना पत्र का वाचन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित स्व.शुक्ला के पुत्र सिद्धार्थ शुक्ला ने आयोजक संस्थाओं एवं 

उपस्थितजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने किया तथा दामोदर प्रजापति ने आभार माना।

कार्यक्रम में डॉ सुरेश आचार्य, कृष्ण मुरारी नायक, डॉ दिनेश अत्री, पारंग शुक्ला,

डॉ आनंद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ के एस पित्रे, डॉ मनीष झा, डॉ. आशीष द्विवेदी, श्रीमती सीमा रमेश दत्त दुबे, डॉ सुश्री शरद सिंह, डॉ.राकेश शर्मा, वीरेंद्र प्रधान, प्रदीप पांडेय,राघवेंद्र नायक, टी आर त्रिपाठी, डा चंचला दवे,लक्ष्मी नारायण चौरसिया, पी आर मलैया, पूरन सिंह राजपूत,आर के तिवारी,चंपक भाई, रशीद भाई, कपिल बैसाखिया, गजाधर सागर ने अपने शब्दों के माध्यम से शुक्ला से जुड़े संस्मरणों को साझा करते हुए उनके बहुमुखी आयामों पर प्रकाश डाला। 

इस अवसर पर हरगोविंद विश्व, डॉ नीलिमा पिंपलापुरे,चंद्रशेखर चौबे,राजेंद्र दुबे कलाकार, एडवोकेट राजू प्रजापति,डॉ सरोज गुप्ता, मुकेश तिवारी, माधव चंद्र चंदेल,हरिसिंह ठाकुर,डॉ विजयलक्ष्मी दुबे, डॉ अमर जैन, हरि शुक्ला,गोविंद सरवैया, ब्रह्म दत्त दुबे,रमाकांत मिश्रा,राजू सिसोदिया, विभूति मलिक,डॉ राकेश सोनी,अतुल श्रीवास्तव, शुभम उपाध्याय, अमित मिश्रा, असरार अहमद, प्रफुल्ल हलवे,रेशु जैन,स्वाति हलवे,रश्मि ऋतु जैन,दामोदर अग्निहोत्री, देवकी नायक,हंसराज नामदेव, विजय सबलोक,ममता जैन, संध्या सरवटे, अरुण दुबे,डॉ विनोद तिवारी, पवन तिवारी खुरई,एड.अंकलेश्वर दुबे, सुरेंद्र सुहाने, मुकेश चतुर्वेदी, अशोक तिवारी अलख, श्रवण श्रीवास्तव,डॉ यू एस पांडेय,के एल तिवारी,के के प्रजापति एडवोकेट, सतीश साहू सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

डॉ चंचला दवे, सागर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post