ad

नववर्ष के उपलक्ष्य में एल.पी.जी.आई.एस.ए. ने किया अंतरराष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन का आयोजन


 

नववर्ष के उपलक्ष्य में एल.पी.जी.आई.एस.ए. ने किया अंतरराष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन का आयोजन

जकार्ता । नववर्ष के उपलक्ष्य में एल.पी.जी.आई.एस.ए. ने  अंतरराष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें भारत से वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज मुख्य अतिथि, एवं भारत से उत्कृष्ट साहित्यकार डॉ. विनोद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। एल.पी.जी.आई.एस.ए. के संस्थापक आशीष शर्मा ने सभी को बधाई दी एवं संस्थापिका योगिता शर्मा ने भारत से शुभकामना संदेश भेजा।

नववर्ष के उपलक्ष्य में एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) ने अंतरराष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया। यह एल.पी.जी.आई.एस.ए. का 134 वां जी.जी.एम. (ग्लोबल गैदरिंग मीट) था। इस अंतर्राष्ट्रीय  कवि सम्मेलन में इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, इंग्लैंड, दुबई और भारत से जाने माने कवियों और साहित्यकारों ने शिरकत की।

एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) के संस्थापक और ग्लोबल चेयरमैन आशीष शर्मा ने सभी का स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं। संस्थापिका एवं ग्लोबल प्रेसिडेंट योगिता शर्मा ने बधाई संदेश भेजा। ग्लोबल  वाइस प्रेसीडेंट एडवाइजरी मीनू संयोग  ने अपना बधाई संदेश भेजा। ग्लोबल वाइस प्रेसीडेंट जी.जी.एम मॉनिटरिंग मीनाक्षी गांधी गुप्ता ने जी.जी. एम मॉनिटरिंग की।  भारत से वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने आशीष और योगिता के साहित्य के प्रति प्रेम और योगदान की प्रशंसा की और सभी कवियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी कवियों की सराहना की और एल.पी.जी.आई.एस.ए को दुनिया भर के कवियों को एक सूत्र में बांधने के लिए सराहा। जाने माने कवि विनोद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने सभी को बधाई दी और सभी कवियों की हौसलाअफ़जाई की। कार्यक्रम का सफल संचालन भारत से कवयित्री सरिता नोहरिया ने बड़े शानदार अंदाज़ से किया। विशेष वक्तव्य ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मीडिया स्पोर्ट वैशाली रस्तौगी और धन्यवाद प्रस्ताव यू. के.कंट्री प्रेसीडेंट डॉ. कृष्ण कन्हैया रीजनल प्रेसिडेंट द्वारा पेश किया गया। 

इस गोष्ठी में प्रेम विज, डॉ.विनोद शर्मा, चमकौर सिंह चाहल, कविता पंत, एड.सरिता नोहरिया, रंजना  श्रीवास्तव, ललिता वर्मा, सारनया शर्मा  (भारत), आशीष शर्मा, वैशाली रस्तौगी  (इंडोनेशिया), आलोक मिश्रा, आराधना सदाशिवम, अंकुर गुप्ता (सिंगापुर),  अंजना मजूमदार (ऑस्ट्रेलिया), डॉ. कृष्ण कन्हैया (यू.के.), शेखर रामकृष्ण तिवारी ( यू.ए.ई.) ने अपने विचार रखे, शुभ कामनाएँ दीं और नववर्ष पर लिखीं अपनी बेहतरीन रचनाओं से काव्य-व्योम को सजा दिया।वीडियो-  अभिलक्ष शर्मा, पोस्टर - वेदिका गुप्ता और सर्टिफिकेट - थाइलैंड से ग्लोबल सर्टिफिकेट समन्वयक सुनीता महेंद्रू द्वारा तैयार किए गए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post