खंभोलज साहित्य सेवा संस्थान ने राष्ट्रीय स्तर की माइक्रोफिक्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया
गांधीनगर। 20 मार्च 2025 को 'चकली' थीम पर एक माइक्रोफिक्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कुल 21 बाल साहित्यकारों ने भाग लिया। परिणाम आज 21 मार्च 2025 को रात्रि 9 बजे घोषित किया गया, शब्द सीमा 150 से 250 थी। इस संबंध में एक ऑनलाइन अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जमाभाई वी सोलंकी कवयित्री मुस्कान उपस्थित थीं। सरस्वती वंदना माधुरी जानी द्वारा प्रस्तुत की गई। अतिथियों का परिचय संस्था के अध्यक्ष डाॅ. शैलेश वानिया 'शैल' द्वारा दिया गया। प्रतियोगिता में मकवाणा माली हीराभाई को प्रथम स्थान, हुण निराली नारणभाई को द्वितीय स्थान, मकवाना पुरी लाखाभाई को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक के रूप में श्रीमती किरण चोनकर दीवानी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।
Tags:
समाचार
.jpg)
