ad

विश्व संभ्रांत समाज द्वारा होली मिलन समारोह एवं अयोध्या में नवम राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी सभा आहूत की


विश्व संभ्रांत समाज द्वारा होली मिलन समारोह एवं अयोध्या में नवम राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी सभा आहूत की

हापुड़। विश्व संभ्रांत समाज द्वारा रंग पंचमी की उत्सव पर एक विराट होली मिलन उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में  प्रभु श्री राम जी की नगरी अयोध्या में नवम राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी सभा में 15 नवंबर को होने वाले सम्मेलन के बारे में गहनता से विचार विमर्श किया गया। यह तैयारी सभा विश्व संभ्रांत समाज के संस्थापक श्री शीतल प्रसाद त्रिपाठी जी के सानिध्य में एक विशेष बैठक आयोजित हुई। संपन्न सभा में सबसे पहले सभी संभ्रांत जनों को रंग पंचमी के अवसर पर बधाई दी गई एवं सभी को कंधे से कंधा मिलाकर 15 नवंबर को अयोध्या में प्रस्तावित नवम राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संभ्रांत जनों ने सम्मेलन को सफल बनाने हेतु अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किये। संरक्षक युग रत्न प्रो. अनील गौर जी ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के बारे में संपूर्ण जानकारी दी और कहा की सभी संभ्रांत जनों को अपनी उपस्थिति की जानकारी की सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निवेदन किया। विश्व अध्यक्ष युगरत्न श्री शीतल प्रसाद शुक्ला जी ने सभी संभ्रांत जनों को अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया। कार्यवाहक विश्व अध्यक्ष डॉ आनंद ज्योति पाठक ने संभ्रांत जनों से आर्थिक सहयोग की अपील की ताकि  अधिवेशन भव्यता से संपन्न हो। विश्व उपाध्यक्ष श्री गणेश प्रसाद पांडेय जी ने सदस्यता बढ़ाने व रानेपाली के महंत जी को कार्यक्रम सयोजक बनाने हेतु सुझाव दिया। विश्व उपाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में संरक्षक महोदय का कार्यक्रम स्थल के चयन करने व आर्थिक सहयोग देने पर आभार प्रकट किया। विश्व प्रचार सचिव श्री अनिल पुवार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि करीब सौ लोगों को राष्ट्रीय सम्मेलन में कानपुर से मैं लाऊंगा व तन मन धन से पूर्ण रुप से सहयोग करूंगा।विश्व संभ्रांत समाज के राष्ट्रीय महासचिव एवं श्री राम राष्ट्रीय साहित्य संस्था अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल ने सर्वप्रथम ओजस्वी वाणी में कविता पाठ किया फिर अपनी उद्बोधन में सुझाव दिया की कार्यक्रम में कम से कम डेढ़ से 2 घंटे का कवि सम्मेलन रखा जाए उन्होंने कहा राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं होगी, इसका आश्वासन भी दिया। श्री दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने रंग पंचमी के अवसर पर होली गीत की शानदार प्रस्तुति दी अन्य संभ्रांत जनों में  सर्व श्री शांति प्रिय शर्मा, श्रीमती अल्केश कुंतल, श्री सुरेंद्र शुक्ला, श्री ओपी शर्मा, श्री शिव कुमार शर्मा , श्रीमती रंजना पुरवार, श्री ओम प्रकाश,  श्री राजेंद्र पटेल आदि उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की सभी संभ्रांत जनों से अपील की कार्यक्रम का संचालन विश्व उपाध्यक्ष संभ्रांत कन्हैया लाल शर्मा जी ने किया व आभार प्रकट विश्व उपाध्यक्ष संभ्रांत श्री गणेश प्रसाद पांडे जी ने किया बैठक का विराम राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post