ad

मप्र हॉकी टीम के दो खिलाडिय़ों का डीएचए ने किया सम्मान

 मप्र हॉकी टीम के दो खिलाडिय़ों का डीएचए ने किया सम्मान

- हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल में सिल्वर जीतकर आए जैद और सुंदरम का किया सम्मान
- मप्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त खेल सामग्री फीडर सेंटर के बच्चों को वितरित


इटारसी। झांसी में संपन्न हुई 15 वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश की हॉकी टीम उपविजेता रही है। इस टीम में इटारसी डीएचए के दो प्लेयर सुंदरम सिंह राजावत और  मो.जैद खान ने भी प्रतिनिधित्व किया। इन दोनों प्लेयर का आज शाम यहां गांधी स्टेडियम में जिला हॉकी संघ ने सम्मान किया। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त खेल सामग्री फीडर सेंटर के बच्चों को वितरित की गई।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी प्रतीक राव, आईएएस, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, ओलंपियन विवेक सागर प्रसाद, सीनियर प्लेयर एससी लाल, डीएचए के अध्यक्ष प्रशांत जैन, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, डीएचए के कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, जयराज सिंह भानू, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी, उपाध्यक्ष डॉ. ताविश अरोरा, अरुण रावर्ट, इदरीश खान, मयंक जेम्स, साजिद मलिक, आरिफ खान, अमनकीत सिंघ भाटिया, आशीष शर्मा, रितेश श्रीवास, अमजद गोलंदाज, रमाकांत कौल सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। संचालन हिमांशु बाबू अग्रवाल ने और आभार प्रदर्शन सचिव कन्हैया गुरयानी ने किया।
 ताकि मैं आपको फॉलो कर सकूं
कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम टी प्रतीक राव ने कहा कि वे ओलंपियन विवेक सागर को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, मैदान में मौजूद नन्हें खिलाडिय़ों से कहा कि वे भी मेहनत करें, और विवेक जैसे मुकाम पर पहुंचें, ताकि वे उनको भी फॉलो कर सकें। उन्होंने सुंदरम और जैद को इंडिया हॉकी टीम में खेलने की शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने कहा कि वे छोटे थे तो क्रिकेट खेलते थे, उन्होंने पार्थिव पटेल को खेलते देखा। इच्छा होती थी कि उनके जैसा खेलें और उनके पास खड़े हों, लेकिन यह नहीं हो सका। आपके पास तो तीन-तीन स्टार प्लेयर हैं, उनसे सीखें और आगे बढ़ें।
दोनों भी इंडिया टीम से खेलें
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि हम दुआ करते हैं कि सुंदरम और जैद भी इंडिया टीम से खेलें। उन्होंने नेशनल टूर्नामेंट में उपविजेता बनने पर दोनों प्लेयर्स सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश की हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इटारसी हॉकी की नर्सरी है, हम चाहेंगे कि यहां बैठे खिलाडिय़ों से भी इंडिया टीम के लिए निकलें, इसके लिए मेहनत करनी होगी। मार्गदर्शक एससी लाल ने भी मप्र टीम और दोनों प्लेयर को शुभकामनाएं दीं तथा नन्हें खिलाडिय़ों को मेहनत करके आगे बढऩे की प्रेरणा दी।
पहली बार मप्र आया सिल्वर
मध्यप्रदेश में नेशनल का सिल्वर पहली बार आया है। ओलिंपियन विवेक सागर प्रसाद ने सुंंदरम राजावत और मो. जैद खान सहित पूरी मप्र टीम को बधाई देते हुए कहा कि टीम की मेहनत देखी है, उनका प्रदर्शन देखा है, कहीं से भी कमजोर नहीं खेले। उन्होंने कहा कि इटारसी के लड़कों की मेहनत और खेल देखकर कहा जा सकता है कि उनके अलावा यहां से और भी लड़के आगे जाएंगे तथा भविष्य में वे भी इंडियन हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सीनियर प्लेयर्स से कहा कि वे बच्चों को सपोर्ट करें, इससे बच्चों में उत्साह और सीखने की ललक बढ़ेगी।
डीएचए ने जताया हर्ष
जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने स्वागत भाषण में शहर के दो होनहार खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर हर्ष जताया तथा कहा कि ये आगे चलकर इंडियन टीम में खेलें, डीएचए की यही इच्छा है। मप्र टीम को सिल्वर मैडल जीतने पर श्री जैन ने संपूर्ण टीम को बधाई दी। इस अवसर पर मो. जैद ने कहा कि सीनियर्स के मार्गदर्शन, दुआओं से हम आगे बढ़ रहे हैं। मैदान पर अभी बहुत बच्चे हैं जो बहुत आगे तक जाएंगे। सुंदरम ने कहा कि मैदान पर मेहनत करेंगे तो सफलता मिलेगी और आगे बढ़ते रहेंगे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post