ad

दुष्यन्त की तीन कहानियों का पाठ डां. सुधा दुबे, अरविन्द मिश्र और डां. अनीता सिंह चौहान ने किया


 दुष्यन्त की तीन कहानियों का पाठ डां. सुधा दुबे, अरविन्द मिश्र और डां. अनीता सिंह चौहान ने किया

भोपाल । दुष्यन्त कुमार की 50वीं पुण्यतिथि वर्ष में उनकी कहानियों का पाठ एवं चर्चा दुष्यन्त कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय में एक कथा लेखक की पैनी दृष्टि समकालीन समाज के परिवर्तनों पर होना चाहिए। लेखक का समय के सापेक्ष होना बहुत आवश्यक है और यह खासियत दुष्यन्त के सृजन में थी।  ःगोकुल सोनी

“दुष्यंत ग़ज़लकार के रूप में अद्वितीय हैं जो हर आन्दोलन की आवाज बनते हैं।उनके भीतर जलती आग ने ही उन्हें ग़ज़ल के अलावा कहानी और उपन्यास लिखने के लिये प्रेरित किया ःचंद्रभान राही

दुष्यंत केवल कवि और ग़ज़लकार ही नहीं थे। उन्होंने विशद गद्य लेखन भी किया। उनकी सात कहानियां और चार उपन्यास दुष्यन्त रचनावली के तीसरे भाग में संकलित हैं ःसुरेश पटवा 

दुष्यंत संग्रहालय में दुष्यन्त कुमार की 50वीं पुण्यतिथि वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी कहानियों का पाठ एवं चर्चा का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी की अध्यक्षता और प्रसिद्ध उपन्यासकार चंद्र भान राही के मुख्य आतिथ्य में राज सदन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुनीता शर्मा की सरस्वती वंदना से हुआ। 

संस्था की निदेशक करुणा राजुरकर ने वर्ष भर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। तत्पश्चात संयुक्त सचिव लेखक सुरेश पटवा ने विषय प्रवेश करते हुए कहा कि  दुष्यंत केवल कवि और ग़ज़लकार ही नहीं थे। उन्होंने विशद गद्य लेखन भी किया। उन्होंने सात कहानियाँ और चार उपन्यास भी लिखे हैं। जो आम आदमी का दर्द बयान करती हैं। सभी दुष्यंत रचनावली के तीसरे खंड में संग्रहित हैं। “आघात” उनका भाई को खोने का निजी दुख का संस्मरण है। “कलियुग” साहूकारी शोषण पर आधारित है। “मिस पीटर” स्त्री विमर्श की कहानी है। “छिमिया” एक स्वाभिमानी नौंकरानी पर केंद्रित है। “मड़वा उर्फ माड़े” ग्राम सेवा पर जान लुटाने वाले स्वाभिमानी देसी ग्रामीण की कहानी है। “हाथी का प्रतिशोध” जंगल पर इंसानों के होते क़ब्ज़े की दास्तान बयान करती है। “मुसाफ़िर” रेल यात्रा पर एक अधूरी कहानी है। 

गोकुल सोनी ने अध्यक्ष की आसंदी से बोलते हुए कहा कि एक कथा लेखक की पैनी दृष्टि समकालीन समाज के परिवर्तनों पर होना चाहिए। लेखक का समय के सापेक्ष होना बहुत आवश्यक है। उसका दायित्व है कि वह अपने समय की अच्छाइयों और दुष्प्रवृत्तियों पर ईमानदारी से अपनी कलम, चलाए। दुष्यंत कुमार "कलियुग" जैसी कहानी लिखकर, स्त्री अस्मिता, स्वाभिमान, एवं गरीबों के शोषण पर लिखकर सहज ही प्रेमचंद के करीब खड़े नजर आते हैं।  

चन्द्रभान राही ने उपस्थित साहित्य रसिकों को अवगत कराया कि “दुष्यंत ग़ज़लकार के रूप में अद्वितीय हैं जो हर आन्दोलन की आवाज बनते हैं। यह आग ही तो है जो भीतर जलती है।”

डॉक्टर अनिता चौहान ने “मिस पीटर” का, अरविंद मिश्र ने  मुसाफिर  और सुधा दुबे ने माड़े उर्फ मड़वा कहानी का पाठ किया। 

कार्यक्रम का सरस संचालन जयन्त भारद्वाज ने किया। आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यक्ष रामराव वामनकर ने किया।

गोकुल सोनी

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post