ad

नगरपालिका अध्यक्ष कार्यालय में भाजपा ने मनाई वीर सावरकर जयंती

 

नगरपालिका अध्यक्ष कार्यालय में भाजपा ने मनाई वीर सावरकर जयंती

इटारसी। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के यूको बैंक के पास स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर जी की जयंती मनाई गई।

हर साल 28 मई को स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और राष्ट्रवादी नेता वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें श्रद्धांजलि सभाएं, संगोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होते हैं।

इस वर्ष भी, उनकी जयंती पर कई स्थानों पर समारोह आयोजित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में  वीर सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

यहां वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे ने वीर सावरकर के विचारों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। इसी तरह, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि नगरपालिका इटारसी ने पुरानी इटारसी के सूखा सरोवर मैदान का नाम वीर सावरकर दशहरा मैदान रखा है।  

 इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, ग्रामीण नर्मदापुरम मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल, महामंत्री सौरभ मेहरा, बबलू राजवंशी सहित अन्य मौजूद थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post