ad

सम्मेलन के पंजीयन घर-घर जाकर करेंगे, महिलाओं ने लिया संकल्प, अनिता रिछारिया का किया स्वागत,


सम्मेलन के पंजीयन घर-घर जाकर करेंगे, महिलाओं ने लिया संकल्प, अनिता रिछारिया का किया स्वागत

सामूहिक परिवार आज की आवश्यकता है - बीना भारद्वाज,

ग्वालियर ।सकल ब्राह्मण महिला महासमिति  की बैठक  महिला समिति के अध्यक्षा श्रीमती बिना भारद्वाज की अध्यक्षता में आज प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर संपन्न हुई। संचालन परिचय सम्मेलन की मुख्य संयोजिका श्रीमती अलका मिश्रा ने किया।

        बैठक में संयुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुधा दीक्षित, विवाह समिति की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती अनीता रिछारिया ,ब्राह्मण सभा मुरार की महिला अध्यक्षा- श्रीमती कांता शर्मा, परिचय सम्मेलन की मुख्य संयोजिका श्रीमती अलका शर्मा, श्रीमती आशा त्रिपाठी, श्रीमती अनीता दीक्षित ,नेत्र शिविर की मुख्य संयोजिका नेहा कौल, श्रीमती किरण त्रिवेदी, श्रीमती अंजू दीक्षित ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सकल ब्राह्मण महा समिति द्वारा 13 जून को निशुल्क नेत्र चिकित्सा परीक्षण शिविर एवं 22 जून को मंगली ब्राह्मण विवाह योग्य लड़के लड़कियों का जन्म पत्री मिलान समारोह एवं 6 जुलाई को चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में दोपहर 12:00 बजे से 15 वा मंगली विदुर ,विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग का परिचय सम्मेलन एवं 201 ब्राह्मण बुजुर्गों का सम्मान समारोह को भव्य एवं विशाल बनाने का संकल्प लिया। आज राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस पर महिलाओं ने कहा कि उपरोक्त होने वाले कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तथा आजीवन सदस्य बनाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क कर पीले चावल देकर आमंत्रित करने का संकल्प लिया। 

      समाजसेवी श्रीमती अनीता रिछारिया द्वारा सकल ब्राह्मण महासमिति की आजीवन सदस्यता लेने एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए चार धाम यात्रा की वापसी पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

    अध्यक्षीय आसन्न  से बीना भारद्वाज ने कहा कि आज समाज में आवश्यकता है सबको एकजुट करने की। उपवर्गीय बंधन को छोड़कर विवाह संबंध करना चाहिए। मित्रता के लिए अंहकार को त्यागें । ब्राह्मण दसों विधाओं में सर्वश्रेष्ठ है। सामूहिक परिवार आज की आवश्यकता है, सामूहिक परिवार होने से अनेकों प्रकार की आ रही समस्याएं का समाधान अपने आप हो जाता है। महिलाओं को पश्चात संस्कृति से दूर होकर अपनी भारतीय संस्कृति जो सर्वश्रेष्ठ है उसी को अंगीकार करना चाहिए। सनातन धर्म का पालन मातृशक्ति तो करती ही है लेकिन आज सकल सनातन गर्मियों को इसका पालन करना चाहिए प्राचीन गुरुकुल विद्या को पुनः प्रारंभ करना समाज हित ,राष्ट्र हित में होगा।

    इस अवसर पर शशि शर्मा माया दीक्षित अंजू दीक्षित पुष्पा मिश्रा, लक्ष्मी शर्मा, अनीता दीक्षित, अल्का मिश्रा, सुधा दीक्षित, शशि शर्मा,रेनू शर्मा, आशा त्रिपाठी, किरण त्रिवेदी, शशि व्यास, पुष्पा मिश्रा, अंजू दीक्षित, संध्या शर्मा, माया दीक्षित, डॉ सरिता त्रिपाठी,  भगवती भार्गव, अंगूरी दुबे, नेहा कौल, मंजू मिश्रा, आदि समस्त मातृशक्ति उपस्थित रहे।

      आभार संयुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुधा दीक्षित ने माना।

 प्रेषक 

       मुकेश तिवारी 

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post