ad

हॉकी खिलाडिय़ों ने अहमदाबाद प्लेन हादसे पर जताया शोक, मृतकों को दी मौन श्रद्धांजलि


 हॉकी खिलाडिय़ों ने अहमदाबाद प्लेन हादसे पर जताया शोक, मृतकों को दी मौन श्रद्धांजलि

इटारसी। अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून को दर्दनाक प्लेन हादसे में 265 लोगों की जान चली गई। एयर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ करने के पांच मिनट बाद ही क्रैश हो गया जिसमें 242 लोग सवार थे। इनमें 241 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे ने खेल जगत को भी झकझोर दिया है। आज गांधी मैदान पर हॉकी का प्रशिक्षण लेने आए बच्चे, सीनियर्स और कोच ने घटना पर शोक जताते हुए सभी मृतक यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देकर उनके परिजनों को इस हादसे से उबरने में मदद करने ईश्वर से कामना की है और उनके परिवार वालों के प्रति सांत्वना जाहिर करने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इससे पहले कोच और जिला हॉकी संघ सचिव कन्हैया गुरयानी ने बच्चों को प्लेन हादसे के विषय में जानकारी दी और सभी से दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से सभी की आत्मा की शांति के लिए कामना करने को कहा। 
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post