ad

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस (एक पेड़ माँ के नाम) कार्यक्रम आयोजित किया गया


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में  विश्व पर्यावरण दिवस (एक पेड़ माँ के नाम) कार्यक्रम आयोजित किया गया

इंदौर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कालानी नगर सेवाकेंद्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कोर फोकस फिजियोथेरेपी एन्ड रिहेब सेंटर डायरेक्टर डॉ. मयूरी सराफ, भाईजी हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. सीमा जैन, पत्रकार सपना साहू, वार्ड क्र. 3 पार्षद शिखा दुबे, भाजपा नगर महामंत्री संदीप दुबे, सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुजाता दीदी उपस्थित रहे।

इस दौरान ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने कहा कि प्रकृति हमारी माँ है और यह माँ हमरी सुरक्षा अपने बच्चो की तरह सदाकाल से करती आई है। परन्तु आज हमने ही अपने आचरण, व्यवहार, कर्तव्यों और नेगेटिव विचारों से इसे दूषित कर दिया है और हमारे अंदर व्याप्त आंतरिक प्रदूषण से ही हम बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे है। अगर हम अपने शुभ संकल्पों के प्रकम्पन प्रकृति में फैलाये तो यही प्रकृति सभी बीमारियों से हमें स्वतः ही मुक्त कर देगी। 

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने भी अपने अपने वक्तव्यों से पर्यावरण और प्रकृति के महत्व को समझाया। साथ ही नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों ने पर्यावरण के ऊपर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। 

अंत में ब्रह्माकुमारी सुजाता दीदी ने गाइडेड कमेंट्री से सभी को राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति कराई तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु दृढ प्रतिज्ञा कराई।  

ब्रह्माकुमारी कविता बहन ने कुशल मंच संचालन किया। 

ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी जी ने सभी अतिथियों को पौधा देकर एवं सौगात प्रसाद देकर उनका सम्मान किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post