परमहंस महंत स्वर्गीय श्री रामचंद्र दास को 22 वे पुण्य स्मरण कार्यक्रम में विनम्र श्रद्धांजलि दी गई
इटारसी। अयोध्या के श्री दिगंबर अखाड़ा में 22 वे पुण्य स्मरण कार्यक्रम में आयोजित श्रद्धांजलि में श्री राम जन्मभूमि के पूर्व अध्यक्ष एवं भरत मंदिर इटारसी के महंत रहे परमहंस महंत स्व.श्री रामचंद्र दास को उनके स्मृति दिवस पर याद किया गया। अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बने इस हेतु परमहंस महंत स्वर्गीय श्री रामचंद्र दास ने जो आंदोलन किया जनमानस को जागृत किया उनके त्याग और समर्पण को याद करने के लिए श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर श्री दिगंबर अखाड़ा केसरी महंत अस्वस्थ होने के कारण अखाड़े में ही मौजूद रहे परंतु उत्तराधिकारी महंत श्री राम लखन दास ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था देखी एवं कार्यक्रम में मौजूद रहे ।श्री राम जन्मभूमि न्यास के सचिव श्री चंपत राय देश के प्रख्यात वक्ता महंत श्री राघवाचार्य ,श्री कौशल किशोर महाराज वृन्दावन, बड़ी जगह के महाराज जी सहित बड़ौदा गुजरात से आए महंत गंगा दास जी सहित बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद थे। दिगंबर अखाड़ा में स्थित परमहंस महंत स्वर्गीय रामचंद्र दास जी की प्रतिमा पर सभी साधु संतों ने पुष्प हार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी श्रद्धांजलि के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें साधु संतों सहित अयोध्या नगरी के दिगंबर अखाड़े के भक्तों ने भी प्रसादी प्राप्त की। इसके पूर्व वृंदावन से पधारे अंतर्राष्ट्रीय रामकथा एवम भागवतकथाकार श्री कौशल किशोर जी महाराज ने पुण्यतिथि के अवसर पर पांच दिवसीय राम कथा पर प्रवचन दिए।
.jpg)
