ad

नीमच-रतलाम खंड के दोहरीकरण के कारण दो दिन ट्रेनें प्रभावित होंगी


नीमच-रतलाम खंड के दोहरीकरण के कारण दो दिन ट्रेनें प्रभावित होंगी

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर  । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम खंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत ढोढर-कचनारा-दलौदा रेल खंड के दोहरीकरण हेतु प्रस्‍तावित मेजर ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल की चार ट्रेनें तत्‍काल प्रभाव से  प्रभावित होगी। रेलवे मण्डल रतलाम अधिकारी खेमराज मीना से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेगा ब्लॉक के कारण दो दिन ट्रेनें प्रभावित होगी ।

 30 जुलाई, 2025 तक उज्‍जैन से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 69231 उज्‍जैन चित्‍तौड़गढ़ मेमू  रतलाम स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा रतलाम से चित्‍तौड़गढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

 30 जुलाई, 2025 तक चित्‍तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 69232 चित्‍तौड़गढ़ उज्‍जैन मेमू रतलाम से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी तथा चित्‍तौड़गढ़ से रतलाम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

29 जुलाई, 2025 तक यमुना ब्रिज से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19818 यमुना ब्रिज रतलाम एक्‍सप्रेस, नीमच रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीचम से रतलाम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

30 जुलाई, 2025 तक रतलाम से चलने वाली गाड़ी 19327 रतलाम उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस, नीचम से चलेगी तथा रतलाम से नीचम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

ट्रेनों के ठहराव, आगमन/प्रस्‍थान समय सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post