ad

भव्या पब्लिकेशन के राष्ट्रीय सम्मान घोषित



भव्या पब्लिकेशन के राष्ट्रीय सम्मान घोषित 

भोपाल । भव्या पब्लिकेशन ने पांचवें वार्षिकोत्सव एवं साहित्यकार अलंकरण समारोह हेतु राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा कर दी है। प्रमुख सम्मान इस प्रकार हैं। 

- भोपाल के चर्चित प्रबुद्ध साहित्यकार सुरेश पटवा को समग्र लेखन हेतु भारतेंदु हरिश्चंद्र राष्ट्रीय साहित्य सम्मान,

- भोपाल की डॉक्टर मीनू पाण्डेय को प्रभुदयाल मारन राष्ट्रीय साहित्य रत्न सम्मान,  

- जयपुर राजस्थान की श्रीमती नीलम ‘सपना’शर्मा  को उर्मिला चतुर्वेदी स्मृति राष्ट्रीय साहित्य सम्मान। 

- भोपाल की श्रीमती जया आर्या भोपाल को श्रीमती कला देवी नेमा राष्ट्रीय साहित्य एवं समाज सेवा सम्मान,

- लखनऊ की अलका प्रमोद को मुंशी प्रेमचंद राष्ट्रीय कथा सम्मान,

- किशनगढ़ राजस्थान की वीणा मावर को राष्ट्रीय युवा साहित्यकार सम्मान,  

- भोपाल के डॉक्टर अशोक तिवारी ‘अमन’  को काव्यदीप राष्ट्रीय साहित्य सम्मान, 

- हमीरपुर उ.प्र. की कु.धीर सिंह ‘धीर’ को राष्ट्रीय उत्कृष्ठ साहित्य सेवा सम्मान,

- बस्ती उ.प्र. के लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को विष्णु शर्मा राष्ट्रीय बाल साहित्य सम्मान

- भोपाल की इंदिरा त्रिवेदी को प्रीतम सिंह स्मृति राष्ट्रीय नवलेखन सम्मान,

- भोपाल की सुधा दुबे को डॉक्टर जे. आर. गेब्रियल स्मृति राष्ट्रीय साहित्य सम्मान,

- भोपाल की श्रीमती नंदा कनोजिया को विष्णु दुबे स्मृति राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान, 

*

भव्या पब्लिकेशन भोपाल का वार्षिकोत्सव एवं अलंकरण सम्मान समारोह 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को ‘‘दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय’’ के सभागार में दोपहर 3 बजे से आयोजित होने जा रहा है। 

भारतेंदु हरिश्चंद्र राष्ट्रीय साहित्य सम्मान की पुरस्कार राशि 5000 एवं शेष सभी सम्मानों को पुरस्कार राशि 2500 रु., शाल, श्राीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। 

समारोह में पुस्तकों लोकापर्ण अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती प्रमिला दिलराज की पुस्तक ‘‘काँच का समुद्र’’, हेमराज कुर्मी के उपन्यास ‘‘दो खंभों का मकान’’, अभिषेक लाडगे के ‘तीन उपन्यास’ का लोकार्पण भी किया जायेगा। साहित्यकारों को रॉयल्टी वितरण भी किया जाएगा। समारोह में युवाओं को साहित्य से जोड़ने के लिए ‘साहित्यक क्विज’, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं 

हेमराज कुर्मी

निदेशक

भव्या प्रकाशन भोपाल

 

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post