सनाढ्य महिला सभा की बैठक में छोटी छोटी बचत योजनाओं पर चर्चा हुई
इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण महिला सभा की मासिक बैठक सभा की सदस्या गायत्री शर्मा के मालवीय गंज स्थित आवास पर सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता सभा की संरक्षक कल्पना पाराशर ने की एवं संचालन संगीता शर्मा ने किया।
बैठक बढ़ती हुई महंगाई के युग में परिवारों में छोटी-छोटी बचत कैसे की जावे की चर्चा से आरंभ हुई।
इस पर बैठक में आमंत्रित एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंधक ने छोटी छोटी बचत के माध्यम से भविष्य सुरक्षित करने वाले बहुत से प्लान बताए और कहा सदस्याएं कैसे छोटी छोटी बचत से अपना ओर परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकती हैं।
सभा सचिव नेहा बुधौलिया ने प्रबंधक के द्वारा दी गई बचत संबंधी जानकारी देने के लिए आभार जताया।
बैठक में उपाध्यक्ष रश्मि मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशा मिश्रा ,शोभना शर्मा ,विनीता शर्मा ,सरोज दुबे, अर्चना शर्मा, सरिता शर्मा, सरोज दुबे ,विजयलक्ष्मी मिश्रा आदि समाज की अन्य महिलाएं शामिल हुई ।
इस अवसर पर सेवानिवृत एएनएम शांति शर्मा ने सभा की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक के अंत में आभार शानू शर्मा ने व्यक्त किया।
.jpg)
