ad

जोधपुर एक्सप्रेस काचीगुड़ा हैदराबाद भगत की कोठी का आज होगा खंडवा में प्रथम आगमन, सांसद श्री पाटिल दिखाएंगे हरी झंडी


जोधपुर एक्सप्रेस काचीगुड़ा हैदराबाद भगत की कोठी का आज होगा खंडवा में प्रथम आगमन, सांसद श्री पाटिल दिखाएंगे हरी झंडी

20 जुलाई से रोजाना चलेगी, भाेपाल होते हुए उज्जैन, रतलाम से जाएगी राजस्थान

खंडवा।गंगा अटल सेवा।  जिलेवासियों के लिए रविवार का दिन यादगार होगा। खंडवा स्टेशन को एक नई नियमित ट्रेन की सुविधा मिली है।काचीगुड़ा से व्हाया खंडवा होकर जोधपुर तक डेली चलने वाली ट्रेन की शुरुआत होगी। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सक्रियता के चलते ट्रेन की सौगात मिली है। ट्रेन का स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। ट्रेन का मार्ग काचीगुड़ा से शुरू होकर नांदेड़, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, उज्जैन, रतलाम, अजमेर, ब्यावर और पाली होते हुए भगत की कोठी (जोधपुर) तक जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 19 जुलाई को इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 20 जुलाई से यह ट्रेन नियमित नंबर के साथ सेवा शुरू करेगी। 

सांसद पाटिल ने की थी मांग

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने 11 फरवरी को रेल मंत्री से हैदराबाद से जोधपुर तक खंडवा होकर नई ट्रेन चलाने की मांग की थी। इसके बाद 4 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात में भी यह मुद्दा उठाया था। मध्य रेल क्षेत्रीय समिति सदस्य मनोज सोनी के अनुसार, इस दैनिक ट्रेन से खंडवा के यात्रियों को काचीगुड़ा, अकोला, उज्जैन, रतलाम, भीलवाड़ा, अजमेर, ब्यावर, पाली और जोधपुर के लिए सीधी रेल सेवा मिलेगी।

यह रहेगा ट्रेन का टाइम टेबल

नई ट्रेन सेवा का नियमित परिचालन 20 जुलाई से शुरू होगा। ट्रेन संख्या 17605 काचीगुड़ा से रात 11:50 बजे रवाना होकर अगले दिन खंडवा शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन इटारसी, नर्मदापुरम और रानी कमलापति होते हुए उज्जैन सुबह 4 बजे पहुंचेगी। अजमेर मार्ग से होते हुए भगत की कोठी (जोधपुर) रात 8 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 17606 भगत की कोठी से रात 10:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन उज्जैन दोपहर 1:00 बजे और खंडवा रात 10:40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन काचीगुड़ा अगले दिन दोपहर 3:40 बजे पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज

नई ट्रेन का स्टॉपेज काचीगुड़ा, निजामाबाद, हजूरसाहिब नांदेड़, पुर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, मक्सी, उज्जैन, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, भगत की कोठी (जोधपुर) रहेगा।

कुल 22 कोच लगेंगे

नई ट्रेन की संरचना ऐसी है कि इसमें कुल 22 कोच हाेंगे। जिनमें वातानुकूलित टू टियर के दो, वातानुकूलित थ्री टियर के 7, स्लिपर के 7, द्वितीय साधारण के चार, जनरेटर कार के दो कोच होंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि काचीगुड़ा भगत की कोठी प्रतिदिन नई ट्रेन की सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताते हुए केंद्रीय रेलवेमंत्री अश्विनी वैष्णव और खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का आभार व्यक्त किया है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items