ad

कॉमनवेल्थ कल्चरल डेवलपमेंट ऐक्टिविटीज़ के तत्वावधान में आयोजित हुई ‘एक शाम : ग़ुस्ताख़ हिंदुस्तानी के नाम ‘


कॉमनवेल्थ कल्चरल डेवलपमेंट ऐक्टिविटीज़ के तत्वावधान में आयोजित हुई ‘एक शाम : ग़ुस्ताख़ हिंदुस्तानी के नाम ‘ 

दिल्ली ।  शर्मा न्यू आर्ट्स कॉलेज ,शक्तिनगर ,दिल्ली में वरिष्ठ ग़ज़लकार ग़ुस्ताख़ हिंदुस्तानी के सम्मान में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस कवि सम्मेलन में देश के अलग-अलग राज्यों से पधारे वरिष्ठ कवियों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकर श्री भगवती प्रसाद ‘बेधड़क (लखीमपुर,खीरी)  ने की । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दर्शिनी प्रिया थीं । मशहूर। ग़ज़लकार श्री मंज़र गोरखपुरी  ,श्रीराजेश प्रभाकर  ,श्री  हंसराज सिंह हंस  ,श्री प्रमोद तिवारी  (औरैया) ,श्री कुलबीर स्वामी  ,श्री ब्रजेश कुमार  ,श्रीमती उमंग सरीन ने मंच को सुशोभित किया । सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया । डॉक्.संतोष संप्रीति ने कार्यक्रम संचालिका की भूमिका निभाई । कार्यक्रम का आरंभ श्रीमती कुसुम लता पुंडोरा कुसुम जी की सुरीली सरस्वती वंदना से हुआ । 

आमंत्रित अतिथियों और कविवृंद का आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया । श्री अजीत जी ने सभी का शाब्दिक स्वागत किया । उपस्थित काव्य स्वर - डॉ० संजय जैन , कमल धमीजा ,दीपिका धमीजा,राजेश लखेरिया,राजरानी भल्ला ,रजनी बाला ,पूनम गोयल ,मनीषा गुप्ता ,शालू वर्मा,डॉ.उर्वी ऊदल,सुनीला नारंग ,सुनील कुमार,पवन कुमार तोमर ,प्रवीण व्यास ,रवींद्र भूषण ,प्रवीण गोला,मोनिका माथुर शर्मा ,प्रकाश अग्रवाल ,नरेंद्र ,आलोक अनाम,विशाल सिंह,सीमा मंजरी ,अनुराग अगम ,भूपेश प्रताप सिंह आदि ने अपने शानदार काव्य पाठ से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की । कॉलेज के प्राचार्य श्री विवेकानंद शर्मा जी ने अपना स्नेह आशीष प्रदान किया । कार्यक्रम के अंत में श्री ग़ुस्ताख़ हिंदुस्तानी  ने धन्यवाद ज्ञापित करके कार्यक्रम को विराम दिया ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post