ad

संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन आज से


 संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन आज से 

 तैयारियों को लेकर हुई किशोर नगर रहवासी संघ सदस्यगणों की बैठक

खंडवा। किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में आज गुरुवार 7 अगस्त को किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। तैयारियों को लेकर किशोर नगर रहवासी संघ सदस्यगणों की एक बैठक संघ अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सदस्यों व्दारा संघ के सक्रिय सदस्य आरके चौरे का शाल, श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का आयोजन मंदिर प्रमुख पं. मनोज उपाध्याय जी के सानिध्य एवं दिशा निर्देशन में होगा। संगीतमय श्री अखण्ड रामायण पाठ का वाचन नगर के अनेकरामायण मंडल सदस्यों द्वारा गुरुवार 7 अगस्त प्रातः 7 बजे से होगा। वहीं अखंड रामायण का परायण शुक्रवार 8 बजे आरती पश्चात दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रसादी वितरण के साथ होगा। धर्म प्रेमी जनता से आयोजन में शामिल होकर मानव जीवन सफल बनाने की अपील किशोर नगर रहवासी संघ, मातृशक्ति महिला मंडल, सुभाष नगर, रेल्वे कॉलोनी, किशोर नगर रहवासी संघ महिला मंडल, शुक्ला कॉलोनी, ब्रज नगर महिला मंडल, कावेरी विहार मंडल आदि द्वारा गई है। तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में प.प्रेमनारायण तिवारी, पं. मनोज उपाध्याय, हीरालाल पटेल, शिवनारायण लाड़, आरके चौरे, श्री रितेश मिश्रा, निर्मल मंगवानी, श्री राम कुशवाहा, दिनेश बरौले, पं. राम उपाध्याय, मनीष साकल्ले, प्रदीप तिवारी, अशोक तिवारी, गौरव चौहान, आशीष अग्रवाल, दुर्गेश तिवारी आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post