एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा भेंट कर पौधारोपण किया
सिवनी मालवा । शासकीय नवीन हाई स्कूल झकलाय में निरीक्षण के दौरान संकुल प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पाटिल ने शैक्षणिक एवं अकादमी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तत्पश्चात शासन की योजना अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम से पौधे रोपने हेतु विद्यार्थियों को पौधे भेंट किये एवं विद्यार्थियों को मार्गदर्शित किया कि पौधे जब पेड़ बनेंगे तो हमें पर्यावरण के संतुलन मे ऑक्सीजन की प्राप्ति ग्लोबल वार्मिंग की कमी एवं तापमान की वृद्धि में कमी के साथ ही साथ प्राकृतिक सौंदर्य वातावरण की उपलब्धता होगी इस अवसर पर संस्था प्रभारी प्राचार्य नमिता मालवीय सहित समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित था।
Tags:
समाचार
.jpg)
