राजनैतिक हिस्सेदारी की मांग को लेकर सेन समाज का प्रतिनिधिमंडल श्री राहुल गांधी से मिला
अति पिछड़ा वर्ग वंचित समाजों को मुख्यधारा से जोड़ने की मांग की :- विनोद सेन
सिरोंज । देश भर के सेन समाज के प्रमुख नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की। ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद के नेतृत्व में एवं हरियाणा केश कला बोर्ड पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र योगी के संयोजन से सेन समाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल ने श्री राहुल गांधी से अति पिछड़ा वर्ग, वंचित समाजों को विकास व समाजिक,राजनैतिक मुख्यधारा में शामिल करने के अभियान के तहत विस्तृत वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल में मध्यप्रदेश से कांग्रेस प्रदेश सचिव/केश शिल्पी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक विनोद सेन ने
श्री राहुल गांधी जी का सम्मान अति पिछड़ा वर्ग के मसीहा कर्पूरी ठाकुर जी का स्मृति चिन्ह देकर किया और कहा की सेन समाज के लिए हर प्रदेश से दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर टिकट देने की मांग के साथ राज्यसभा और विधान परिषदों में भी प्रतिनिधित्व देने की बात रखी। संगठन में ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व देने की मांग की।
विनोद सेन ने कहा की सेन समाज को प्रचारक, माउथ पब्लिसिटी में उनकी विशेषज्ञता के आधार पर पार्टी के प्रचारक के रूप में नियुक्त करने की मांग भी उठाई। सेन समाज की यह क्षमता गॉड गिफ्ट है, जिससे पार्टी को व्यापक लाभ हो सकता है। श्री गांधी ने सेन समाज को विधानसभा, लोकसभा और संगठन में उचित प्रतिनिधित्व देने का आश्वासन दिया।
.jpg)
