ad

करूणाधाम में गणेशोत्सव


 

करूणाधाम में गणेशोत्सव

भोपाल । पीठाधीश्वर गुरुदेव श्री सुदेश जी  शाण्डिल्य महाराज के सानिध्य में करूणाधाम आश्रम में 27 अगस्त से 6 सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। इस पावन उत्सव पर 21,000 गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ होंगे। पाठ प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक होंगे।

गणेश उत्सव के दौरान विशेष कार्यक्रम भी होंगे। बुधवार 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे  महाआरती होगी। शनिवार 30 अगस्त को बच्चों के लिए “माला बनाओ प्रतियोगिता” दोपहर 12 बजे से होगी। रविवार 31 अगस्त को आनंद वाहिनी द्वारा भजन संध्या दोपहर 3 बजे से होगी। बुधवार 3 सितंबर डोल ग्यारस  को महाआरती संध्या 7:30 बजे से होगी। महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। शनिवार 6 सितंबर को समापन महाआरती दोपहर 12 बजे से होगी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post