ad

मंच की मासिक बैठक स्वस्थ जीवनशैली संबंधित चर्चा पर सम्पन्न हुई


 

मंच की मासिक बैठक स्वस्थ जीवनशैली संबंधित चर्चा पर सम्पन्न हुई

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक मंच अध्यक्ष डॉ विनोद सीरिया की अध्यक्षता में गोठी धर्मशाला में संपन्न हुई ।

बैठक राष्ट्रगान के साथ आरंभ हुई। बैठक में मंच सदस्यों अरुण मेहतो, सुधीर गोठी ,डॉ एके शुक्ला ,विजय मंडलोई ,सुरेश रघुवंशी एवं शिव प्रकाश चौबे का जन्म दिवस मना कर उपहार सामग्री भेंट की गई।

 बैठक में 60 वर्ष की आयु के उपरांत की जीवन शैली कैसी हो पर चर्चा आरंभ हुई ।

मंच सदस्य रामकिशन चौरे ने वर्षा काल में मौसमी सब्जियों मैनर, ककोड़ा एवं पुनर्नवा के गुणधर्म बतलाते हुए कि इनसे वात एवं पित्त का शमन होता है इन्हें कम से कम चार बार सेवन करने की बात कही ।

डॉक्टर के सी साहू ने कहा कि इस उम्र में  व्यक्तियों को अल्पाहारी होना चाहिए, भोजन सात्विक होना चाहिए, दिनचर्या में ध्यान एवं व्यायाम का समावेश होना चाहिए ।

सुश्री चन्द्र प्रभा ठाकुर एवं राजकुमार दुबे ने स्वस्थ रहने के लिए स्वर विज्ञान की जानकारी विस्तार से दी।

सुशील शर्मा ने  स्वस्थ रहने एवं प्रतिदिन के आहार पर विचार रखें। 

बैठक के अंत में मंच सदस्यों ने मंच के परिजनों सुषमा अग्रवाल एवं भानु प्रकाश शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मौन श्रद्धांजलि अर्पित की ।

 बैठक में अशोक सक्सेना, एनआर अग्रवाल ,सूरत सिंह सोलंकी, शिवनारायण बुधोलिया ,शिव प्रकाश चौबे, डॉ के सी साहू रा,जकुमार दुबे, सुरेंद्र सिंह तोमर ,गोविंद प्रसाद दीक्षित, चंद्रप्रभा ठाकुर ,राजेंद्र दुबे ,डॉ केएस उप्पल, विजय मंडलोई ,घनश्याम दास मित्तल, सुशील शर्मा ,सुरेश रघुवंशी तर चोलकर रामकिशोर चौरे सुधीर गोठी, एनआर पढारिया, सुनील बाजपेई, मुरली मनोहर दीक्षित, आदि की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post