पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
इटारसी। बुंदेलखंडी जिझोतिया ब्राह्मण समाज के विप्रजनों ने एक पौधा मां के नाम के तहत सरस्वती मंदिर परिसर पौधे लगाए। उन्होंने आम, नीम, बड़, अमरुद, जामुन व अन्य पौधों को हाथ में लेकर संकल्प लिया कि हम पर्यावरण संरक्षण करेंगे। हरे-भरे पेड़ों को काटने नहीं देंगे।
पौधे लगाते समय समाज के पदाधिकारी अनिल दीवान, सुशील शर्मा, सुभाष पटेरिया, ओमप्रकाश दुबे, संदेश रिछारिया, मुकुल दुबे, राजकुमार पटेरिया, योगेश शुक्ला, महेश पाठक, स्वामी प्रसाद, संतोष चौबे उपस्थित रहे। अध्यक्ष अनिल दीवान ने सरस्वती शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी एवं रवि शंकर यादव का आभार व्यक्त किया।
Tags:
समाचार
.jpg)
