भाजपा महिला मोर्चा इटारसी की बहनों ने बांधी पुलिस भाइयो को राखी
इटारसी । राष्ट्रीय नेतृत्व एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानीति श्रीनिवासन जी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया जी के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित जी के नेतृत्व मे इटारसी नगर मंडल महिला मोर्चे की बहनो ने पुलिस थाने जाकर पुलिस भाइयो को राखी बांधी।
हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे हमारी सेना ने अदम्य साहस के साथ आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर मे निर्णायक विजय हासिल की यह केवल सैन्य सफलता नही वल्कि देश की एकता अखंडता साहस ओर संकल्प का प्रतीक है। इसी तारतम्य मे राखी के पावन पर्व पर टीआई गौरव बुंदेला जी एवं पुलिसकर्मी भाइयो को राखी बांधी। यह हमारी श्रद्धा सम्मान ओर एकता का प्रतीक है । इस अवसर पर महिला मोर्चे की मंडल अध्यक्ष श्रीमती जाग्रति आशीष भदौरिया, वॉर्ड 32 की पार्षद श्रीमती कीर्ति दुबे,महामंत्री हेमलता कदम, मंत्री रानी रजक, सोशल मीडिया प्रभारी सरला लोट एवं अन्य बहने उपस्थित रही।
.jpg)
