महादेव गढ़ मंदिर में आज होगा महा अनुष्ठान पूर्ण
खंडवा। अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में श्रावण मास पर्यन्त चल रहे अखंड ओम नमः शिवाय मंत्र के जप एवं शिव पार्थेश्वर पूजन की पूर्णाहुति शनिवार को होगी। मंदिर पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने बताया कि श्रावण की पूर्णाहुति के पूर्व अनुष्ठान करने वाले ब्राह्मणों एवं यजमानों के द्वारा हवन पूजन किया जाएगा। उसके पश्चात पूर्णाहुति कर्म प्रारंभ होगा जो शाम 4 बजे तक चलेगा तत्पश्चात इस महा अनुष्ठान की पूर्णाहुति की जाएगी। मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि अनुष्ठान की पूर्णाहुति पश्चात ब्राह्मणों का पूजन किया जाएगा। इस महा अनुष्ठान के मुख्य यजमान कृष्णा चौधरी सिरपुर वाले है जिनके द्वारा प्रति दिवस शिव पंचायतन देवताओं का पूजन यज्ञ मंडप हां भाई देवताओं का पूजन एवं नित्य ग्रह शांति होम महामृत्युंजय सर्व बाधा निवारण हेतु मंत्रों का हवन उत्तम वर्ष हेतु भगवान शिव का जल से रुद्राभिषेक किया जा रहा है। शुक्रवार को शिव पार्थेश्वर में मंदिर समिति के अतुल अग्रवाल, मोहन पालीवाल, विनोद अग्रवाल, विशाल माने शिवम सावनेर, मनोज वर्मा, हरीश आसवानी, मोनू गौर, आशुतोष सोनी, राम शर्मा, हर्ष शर्मा सहित महादेवगढ़ मातृशक्ति अर्चना अग्रवाल, मोना पवार, अणिमा मंडल, माही सहित अन्य मातृशक्ति एवं शिवभक्त उपस्थित थे।
महादेवगढ़ मंदिर पर ब्राह्मणों के द्वारा किया जाएगा श्रावणी उपाकर्म
अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पुजारी पंडित अश्विन खेड़े के आचार्यत्व में ब्राह्मणों केद्वारा सर्व प्रथम पवित्रीकरण, आचमन प्राणायाम, स्वस्तिवाचन, देवता नमस्कार, *हेमाद्रि संकल्प* दशविध स्नान, तर्पण, शुद्ध स्नान, सन्ध्या वंदन, सूर्य उपस्थान, गायत्री मंत्र जप, देव ऋषि मनुष्य पितृ तर्पण, सप्तऋषि मंडल पूजन, देवताओं एवं सप्त ऋषियो को यज्ञपवित का दान यज्ञोपवीत धारण किया जाएगा।