ad

नर्मदा कॉलेज में जन्माष्टमी पर व्याख्यानमाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित


 नर्मदा कॉलेज में जन्माष्टमी पर व्याख्यानमाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

 नर्मदापुरम । शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में हिन्दी विभाग द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर व्याख्यानमाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए । कार्यक्रम का आरंभ  राधा-कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । उपस्थित  समस्त प्राध्यापकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भक्ति भाव पूर्वक राधा-कृष्ण का पूजन किया।

छात्रा किरण परिहार और शिवांशु मिश्रा ने श्री कृष्ण के जीवन प्रसंगों पर वक्तव्य दिए।  विद्यार्थी अक्षत विश्वकर्मा, यश दुबे, जतिन सैनी, और आशु  शर्मा ने संगीतमय भजन प्रस्तुतियां दीं जबकि वैष्णवी मांझी और प्रिया साहू ने राधा के वेश में नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया । डॉ. भारती सेवतिया के दो वर्ष के पुत्र की बाल कृष्ण छवि ने कार्यक्रम को जीवंत बनाया। इस अवसर पर डॉ. रवि उपाध्याय ने श्री कृष्ण के संदर्भ में ऐतिहासिक तथ्यों की शोध परक जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. के. जी. मिश्र ने कृष्ण चरित्र के महत्व को समसामयिक संदर्भों में व्याख्यायित किया। डॉ. कल्पना विश्वास ने भक्ति भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. कमल वाधवा ने कृष्ण के जीवन प्रसंगों एवं गीता के उपदेशों को वर्तमान जीवन से जोड़कर विश्लेषित किया । इस अवसर पर डॉ. अमिता जोशी, डॉ. इरा वर्मा, डॉ. बी. एस आर्य, डॉ. मीना कीर, डॉ. जे. के. कमलपुरिया, डॉ. एन.आर. अडलक, डॉ. धर्मेंद्र कोरी, डॉ. भारती सेवतिया, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. केशव मिश्रा, नितिन सोनी, शबनम कुरैशी, मुकेश द्विवेदी आदि ने विद्यार्थियों को बधाई दी। आभार प्रदर्शन डॉ. कल्पना विश्वास एवं संचालन डॉ. संतोष अहिरवार ने किया ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items