ad

सब्जी मंडी में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने नपाध्यक्ष ने की " चाय पर चर्चा "


सब्जी मंडी में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने नपाध्यक्ष ने की " चाय पर चर्चा "

इटारसी। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आज अपने साथी पार्षदों और वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल के साथ सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं को लेकर पत्ती बाजार स्थित चौहान इंटरप्राइजेस पर चाय पर चर्चा की। इस अवसर पर पार्षद जिम्मी कैथवास, अमित विश्वास, कुंदन गौर, कैलाश रैकवार, लक्ष्मीनारायण चौहान आदि मौजूद रहे।
शहर में सब्जी के चबूतरों के बावजूद सड़क पर सब्जी मंडी लगना एक गंभीर चिंता का विषय है। इटारसी जैसे शहर में, जहां यातायात व्यवस्था पहले से ही एक चुनौती है। वहां सड़क पर सब्जी की दुकानों से न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है, और स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती है।
यातायात बाधित, दुर्घटनाओं का खतरा
सड़क पर सब्जी मंडी लगने से सड़क संकरी हो जाती है, जिससे वाहनों की आवाजाही में बाधा आती है और जाम लगने की संभावना बढ़ जाती है।  सड़क पर सब्जी बेचने से पैदल चलने वाले और वाहन चालकों दोनों के लिए खतरा बढ़ जाता है, खासकर जब लोग सड़क पर ही अपनी गाडिय़ां पार्क करके सब्जियां खरीदते हैं।
सब्जी की कचरा फैंककर करते गंदगी
सब्जी मंडी के कारण सड़कों पर गंदगी और कचरा जमा हो जाता है, जिससे न केवल शहर की सुंदरता बिगड़ती है, बल्कि स्वच्छता भी प्रभावित होती है। सब्जी विक्रेता सब्जी का कचरा रोड पर ही छोड़कर चले जाते हैं।
स्थानीय लोगों को परेशानी
सड़क पर सब्जी मंडी लगने से स्थानीय लोगों को अपने घरों से निकलने और आने-जाने में परेशानी होती है। यह चिंता यह भी है कि कई पक्की दुकान वाले सब्जी वालों से पैसे लेकर अपनी दुकान के सामने ही उनको बिठा लेते हैं जिससे अव्यवस्था फैल जाती है। सब्जी मंडी में कई चबूतरे खाली हैं, लेकिन सब्जी वाले वहां नहीं जाते हैं।  इस दौरान सुझाव आया कि नगर पालिका को चाहिए कि वह सड़क पर बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित स्थान पर भेजने की व्यवस्था करे।
सब्जी विक्रेताओं का सहयोग
चर्चा के दौरान सब्जी विक्रेताओं से भी उम्मीद जतायी कि वे सहयोग करें और सड़क पर सब्जी बेचने से बचें। स्थानीय लोगों को भी जागरूक करना चाहिए कि वे सड़क पर सब्जी खरीदने से बचें और सब्जी मंडी में ही खरीदारी करें। यदि ग्राहक सब्जी मंडी में जाकर ही खरीद करेगा तो सब्जी विक्रेता भी सड़क पर बैठने की जगह मंडी में निर्धारित स्थल पर ही बैठेंगे।
इनका कहना है...
परिषद के सदस्य शहर की व्यवस्थाओं के लिए चिंता करते हैं, हमारा भी नागरिकों से अनुरोध है कि उपलब्ध संसाधनों से नगर पालिका व्यवस्था बनाने का प्रयास करती है, तो नागरिकों को भी इसमें सहयोग देना चाहिए। सब्जी विक्रेता निर्धारित स्थल पर बैठें और सड़क पर सब्जी न फैंकें तो उनका सफाई और यातायात व्यवस्था में बड़ा योगदान होगा।
श्रीमती ऋतु मेहरा, सीएमओ

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items