मां भुवनेश्वरी नौ देवी दरबार में धार्मिक आयोजन प्रारंभ : पहली बार सभी नौ देवियों को बाल रूप में स्थापित गया
इटारसी। पथरोटा से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जाते समय ग्राम पांडू खेड़ी पड़ता है जहां पर दुर्गा मंदिर के समीप मुख्य मार्ग के बाजू से मां भुवनेश्वरी एवम 8 देवियो की स्थापना की गई है। समिति के अध्यक्ष मदन केवट ने बताया कि यह आयोजन का 21वां वर्ष है ।वे एवं उनका पूरा परिवार 9 दिन का उपवास करता है एवं उनके साथी आयोजन में सहयोग करते हैं ।इटारसी शहर एवं आसपास के क्षेत्र में यह इकलौता स्थान है जहां नौ देवियों की स्थापना की जाती है। मदन केवट ने बताया कि इस वर्ष मूर्ति कलाकार के विशेष अनुरोध पर नो मूर्तियां बाल स्वरूप में बनाई गई है। जो आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने बताया कि पंचमी से प्रतिदिन यहां बालको, बालिकाओं एवं युवतियों और युवाओं के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर होंगे तथा उनको पुरस्कृत भी किया जाएगा। समिति ने संपूर्ण जिले के धार्मिक श्रद्धालु व्यक्तियों, माता बहनों से अनुरोध किया है कि मां भुवनेश्वरी नौ देवी दरबार का दर्शन लाभ अवश्य ले।
.jpg)
