ad

कुसुम मालपानी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न


कुसुम मालपानी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न

इटारसी । कुसुम मालपानी हायर सेकेंडरी स्कूल में आज शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के संस्थापक डॉ. सीता शरण शर्मा ने समस्त शिक्षकों का सम्मान किया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि “हमारे स्कूल ने समाज की अंतिम छोर तक के बच्चों और बेटियों को शिक्षा देने का जो संकल्प लिया था, उसे हमारे शिक्षक निरंतर पूरा कर रहे हैं। जब हमारे विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होते हैं, नई ऊँचाइयों को छूते हैं और पूर्व छात्र सफल होकर समाज में अपनी पहचान बनाते हैं, तब हमें अपने विद्यालय पर गर्व होता है।”

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने विधायक डॉ. शर्मा को पेंसिल से बनाई हुई तस्वीर, प्रमाण पत्र एवं स्वहस्त निर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया।

समारोह में वरिष्ठ शिक्षक जी.एस. शर्मा, जी.पी. मालवीय, संजय दुबे, जगदीश मालवीय, भरत वर्मा, जय किशोर चौधरी, मनीष ठाकुर राहुल चौरे और पप्पू तिवारी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post