महाराजा अग्रसेन जयंती पर मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा द्वारा विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया
इटारसी। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा इटारसी की ओर से एक विशेष सामाजिक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महासभा की सदस्याओं ने मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ समय व्यतीत किया।
महासभा अध्यक्ष प्रलभ अग्रवाल ने बताया कि हमनेमहिला महासभा की ओर से बच्चों को उपहार में टी-शर्ट प्रदान की और उनके साथ मिलकर स्वल्पाहार भी किया । बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर दिवाली के लिए दिए और बाती बनाई गई थी उन्हें खरीद कर भी सहयोग प्रदान किया।
महासभा की जिला महामंत्री अंशु अग्रवाल जी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की शिक्षाएँ समाज सेवा और करुणा पर आधारित हैं, और इसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया।
उपाध्यक्ष रितु अग्रवाल ,सचिव रश्मि अग्रवाल के साथ विशेष रूप से प्रतिभा अग्रवाल, कविता अग्रवाल , अमिता अग्रवाल और प्रीति कंसल ने सहयोग किया । पूर्व अध्यक्ष सुनीता राजेश जी ,ज्योति जी एवं सदस्य विनीता कैलाश जी, रश्मि चंद्रेश जी, सुनीता जी, विनीता जी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं एवं सभी ने महासभा की ओर से नगर वासियों को अग्रसेन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
.jpg)
