ad

भटकती आत्माओं का किया तर्पण


 भटकती आत्माओं का किया तर्पण

होशंगाबादl माँ नर्मदा के विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट पर व्यापारी व समाजसेवियों द्वारा तर्पण किया गया। मनोहर बडानी ने बताया कि पुरखों की ग्यारस पर समिति के द्वारा पिछले पच्चीस वर्ष से भटकती आत्माओं व अकाल मौत तथा जिसके परिवार में कोई नही या किसी परिवार द्वारा तर्पण नही किया जाता तथा देश के शहीदों की आत्मा शांति के लिए व अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिये माँ नर्मदा के तट पर विधिवत् पिण्ड दान व तर्पण किया गया। जिससे आत्माओं को शांति व मोक्ष प्राप्त हो सकें तथा सभी का भला हो व सुख शांति बनी रहे। पिण्ड दान व तर्पण पश्चात् लड्डू, कचैरी, समौसे, फल, जलेबी व फलिहार का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मनोहर बडानी, शैलेन्द्र गौर, राधे पंडित, अजय मदनानी , रोहित संतोरे, बंटी करैया, गप्पू मंसूरिया तथा अनेक सहयोगी शामिल हुये। पूजा पाठ विधिवत रूप से आचार्य श्री गोपाल प्रसाद खड्डर जी ने कराया।

(मनोहर बडानी)
नर्मदापुरम
9826843815
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post