सीताराम मंदिर में अन्नकूट उत्सव मनाया गया
सिवनी मालवा । सीताराम मंदिर में अन्नकूट उत्सव का आयोजन रखा गया इस अवसर पर मंदिर को फूलों एवं लाइटिंग से सजाया गया भगवान राम लक्ष्मण जानकी का आलोकिक अद्भुत श्रृंगार किया गया। मंदिर में रंगोली से गोवर्धन नाथ जी एवं वेंकटेश बालाजी के सुन्दर चित्र बनाये गये। गायक अभिषेक मालवीय नितेश मालवीय सोनू भाई व्दारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया एवं सजाओ घर को गुलशन सा केसरी के लाल जो मारा श्याम धनी जैसे सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई । मंदिर समिति द्वारा भगवान के समक्ष छप्पन भोग की प्रसादी लगाई गई अन्नकूट के अवसर पर मंदिर में फुलझड़ी अनार पटाखे चकरी चला कर आतिशबाजी की गई इसके पश्चात पंडित श्याम किशोर चतुर्वेदी द्वारा गाजे बाजे के साथ महाआरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के ट्रस्टी पी डी सारडा ने बताया की सारडा परिवार 425 साल पहले नागौर से जाट गुराडिया चंद्रपुरा आया था वही मंदिर स्थापित किया गया इसके पश्चात मंदिर को सिवनी मालवा में स्थापित हुये लगभग 125 साल हो गये मंदिर की आकर्षक सजावट में निर्मल सारडा का विशेष योगदान रहा इस अवसर सुनीता सारडा नीरू राठी ऊषा सारडा शीला संम्पत सारडा शीला श्यामू सारडा सुधा महेश्वरी बर्षा सारडा प्रेमलता तोषनीवाल शीला खडलोया रेनू राठी मोना टावरी सविता टावरी कविता खडलोया स्वाति महेश्वरी सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
.jpg)
