ad

झाड़ियों से बढ़ा सड़क दुर्घटनाओं का खतरा, कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने की कार्रवाई की मांग


 

झाड़ियों से बढ़ा सड़क दुर्घटनाओं का खतरा, कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने की कार्रवाई की मांग

सिवनी मालवा। मेन रोड पर लगी झाड़ियाँ इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। झाड़ियों की अधिकता के कारण सड़क का दृश्य पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे आए दिन वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित सहित स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल झाड़ियों की कटाई की मांग की है।

 कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने बताया कि “यह झाड़ियां दुर्घटनाओं का केंद्र बनी हुई है, और बीते दिनों शहर में कई दुर्घटनाएं हो चुकी है ओर कई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। हमारी शासन-प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द कार्यवाही कर समस्या का निराकरण किया जाए ताकि आगामी होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।”

वहीं ज्ञापन में क्षेत्र के भूपेंद्र गौर, दीपक गौर ,प्रांजल रघुवंशी, राकेश लोवंशी,कमल लोवंशी , सचिन लोवंशी, डीपी रघुवंशी, रामदास रघुवंशी, कमलेश रघुवंशी, श्याम रघुवंशी, संतोष लोवंशी, सहित कई नागरिकों ने हस्ताक्षर कर बताया कि झाड़ियों की वजह से  दुर्घटनाएं हो रही हैं  सड़क किनारे फैली झाड़ियों के कारण वाहनों को एक-दूसरे को देखने में कठिनाई होती है, जिससे गंभीर हादसे घटित हो रहे हैं।

कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा शीघ्र एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post