सेवा भारती की जिला समिति, महिला मंडल समिति एवं छात्रावास समिति का हुआ गठन
इटारसी-नर्मदापुरम। सेवा भारती मध्यभारत द्वारा सेवा भारती की जिला समिति, महिला मंडल समिति एवं छात्रावास समिति की घोषणा द-पार्क हॉटेल & रिजॉर्ट, इटारसी में आज आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में की गई। बैठक में सेवा भारती मध्य भारत प्रान्त के संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी, मध्यभारत प्रान्त कोषाध्यक्ष श्री राजनारायण अग्निहोत्री, नर्मदापुरम जिला सर संघचालक श्री पवन अग्रवाल, सेवा भारती नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष श्री सतीश अग्रवाल ( सांवरिया ) जी मुख्य रूप से मंचासीन रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के तैल चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन किया। सेवा भारती के सदस्यों के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष श्री सतीश अग्रवाल सांवरिया ने सर्वप्रथम स्वागत भाषण दिया। सेवा भारती के प्रांत कोषाध्यक्ष श्री राज नारायण अग्निहोत्री ने सेवा भारती के कार्यों से सभी को अवगत कराया। तत्पश्चात सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने सेवा भारती की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की एवं सेवा भारती द्वारा निरंतर जिला-नर्मदा पुरम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का आभार युवाम सेवा भारती के जिला संयोजक श्री आशीष भदौरिया के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया के द्वारा किया गया।
सेवा भारती जिला समिति
सेवा भारती जिला अध्यक्ष - श्री सतीश अग्रवाल (सांवरिया)
जिला उपाध्यक्ष - श्री प्रकाश ताम्रकार , श्री डी एस डांगी , श्री आशुतोष जी शर्मा, श्री जसवंत जी पटेल, श्रीमती निकुंज लता गुरु
जिला सचिव - श्री लक्ष्मण जी बेस,
सह सचिव - श्री लोकेश साहू
सयुक्त सचिव - श्री पवन अग्रवाल
जिला कोषाध्यक्ष - श्री आनंद जी पारे
सदस्य - श्री विवेक जी भदौरिया, श्री भगवान पटेल, श्रीमती जागृति भदौरिया
सेवा भारती छात्रावास समिति
अध्यक्ष - श्री विजय संतुलाल अग्रवाल
उपाध्यक्ष - श्री विजय पटेल
सचिव - श्री सोनू बिंद्रा
सह सचिव - डॉ रविंद्र गुप्ता
कोषाध्यक्ष - श्री पंकज अग्रवाल
सदस्य - लक्ष्मी नारायण राजपूत, हरीश अग्रवाल, राम गोपाल शर्मा, मोहनलाल गौर, चंद्रभान सिंह, आर एस राठौड़, विपिन चांडक, मनोज राय, निर्मल राजपूत, वीरेंद्र दीक्षित,अखिलेश सोलंकी,आरती शर्मा, सुनयना तिवारी, विद्या मिश्रा, उमा सोनी,सारिका कटरे
सेवा भारती जिला महिला समिति
संयोजिका - श्रीमति कीर्ति दुबे
सह संयोजिका - श्रीमति शिवानी शर्मा, रेखा मालवीय,निर्मला राय
सदस्य - सुश्री राजकुमारी जैन, ऊषा कश्यप, सीमा सोनी, रीति जैन
इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवा भारती के जिला पूर्णकालिक के देवेंद्र धुर्वे, सेवा भारती नगर अध्यक्ष राजेंद्र तोमर, युवाम सेवा भारती नगर संयोजक तुषार कोठारी, राजू अग्रवाल, रमेश जगदेव, मीडिया प्रभारी मयूर मालवीय, श्रीमती सविता दीवान शर्मा, श्रीमती शीतल शर्मा, श्रीमती रानी रजक, श्रीमती सरला लोट, छविराज सोनी, वैभव शर्मा, प्रकाश केवट एवं सेवा भारती के अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
.jpg)
